फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   61 thousand Migratory birds reached in Pong lake of Himachal

हिमाचल की विश्व प्रसिद्ध इस झील में पहुंचे 61 हजार विदेशी परिंदे

Mon, 02 Dec 2019 07:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
61 thousand Migratory birds reached in Pong lake of Himachal
पौंग झील में विदेशी परिंदे - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रामसर साइट वेटलैंड महाराणा प्रताप सागर (पौंग झील) में ठंड बढ़ने के साथ ही प्रवासी पक्षियों का आगमन बढ़ना शुरू हो गया है। अभी तक की हुई सामान्य गणना के अनुसार पौंग झील में करीब चार दर्जन प्रजातियों के 61 हजार विदेशी परिंदे पहुंच चुके हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, प्रवासी पक्षियों की आमद भी बढ़ती जाएगी। इन मेहमानों की सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग पूरी तरह तैयार है। अवैध शिकार की रोकथाम के लिए टीमें बनाकर निगरानी की जा रही है। विभाग ने पौंग झील क्षेत्र में शिकारियों पर नजर रखने को सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। 

विज्ञापन


दुनिया की इस बेहतरीन वेटलैंड में पक्षियों की संख्या में हर सप्ताह वृद्धि दर्ज की जा रही है। हजारों विदेशी पक्षी पौंग बांध जलाशय के आसपास डेरा डाल चुके हैं। इनकी चहचहाहट से क्षेत्र चहक रहा है। साइबेरिया सहित अन्य देशों में जब अत्यधिक ठंड के कारण झीलों व तालाबों का पानी जम जाता है, तो ये पक्षी हजारों किलोमीटर की यात्रा कर भारत में आते हैं। फरवरी-मार्च में जब यहां गर्मी शुरू होती है तो यह दोबारा अपने क्षेत्रों को वापस लौट जाते हैं। मार्च तक बांध में पक्षियों की लगभग करीब 103 प्रजातियां आती हैं।

विज्ञापन

हर साल बढ़ रहा आंकड़ा

61 thousand Migratory birds reached in Pong lake of Himachal
पौंग झील में विदेशी परिंदे - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष 2018-2019 में प्रवासी पक्षियों की संख्या 1,15,229 लाख रही थी, जबकि इससे पूर्व वर्ष 2017-18 में 62 प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों की संख्या 1,10,203 लाख रही थी। वेटलैंड में हर बार नए प्रवासी पक्षी आते हैं।

पौंग बांध जलाशय में पहुंचने वाले पक्षियों में बारहेडिड गीज, कामनटील, नॉर्दन पटेल, कॉमनकूट, लिटल कोरमोरेंट, चिफचेफ, रुडी, शेल्डक, कामन, पोचार्ड, कमनतीलगडवाल, लिटिल, कोर्मोरेंट, स्पाट्विल, मलार्डबड्र्, युरेशियन टीलमूरहेन ग्रेट इग्रेट पक्षी प्रमुख हैं।

वन्य प्राणी विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल ने कहा कि अक्तूबर से अभी तक करीब 61,000 प्रवासी पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। यह झील एक प्रसिद्ध वन्यजीव अभयारण्य है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed