{"_id":"654397606e14c8ae1d030144","slug":"600-gram-sugar-quota-to-consumers-in-ration-dipo-in-himachal-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: राशन डिपो में इस बार 500 नहीं 600 ग्राम मिलेगी चीनी, सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: राशन डिपो में इस बार 500 नहीं 600 ग्राम मिलेगी चीनी, सरकार ने लिया फैसला
Thu, 02 Nov 2023 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 06:05 PM IST
सार
राशन डिपो में बीपीएल परिवारों को 13, एपीएल को 30 और टैक्स वाले उपभोक्ताओं को 41 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी दी जा रही है।
विज्ञापन
चीनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेस्टिवल सीजन में राशनकार्ड धारकों के लिए राह की खबर है। प्रदेश के राशन डिपो में इस बार लोगों को चीनी का अतिरिक्त कोटा मिलेगा। त्योहारों की देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के दौरान जिला के दो लाख राशनकार्ड धारक लोगों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पूर्ण चंद ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह के दौरान जिला के दो लाख राशनकार्ड धारक लोगों को इसका लाभ होगा। जिला शिमला में 550 के करीब राशन डिपो है। इन डिपुओं से करीब 7 लाख के करीब लाभार्थियों को सब्सिडी पर राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
चूंकि लोगों को इस बार बढ़े हुए चीनी के कोटे की उम्मीद थी तो ऐसे में इस माह विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को 100 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी का कोटा दिया जाएगा। ऐसे में अब लोगों को 600 ग्राम प्रतिव्यक्ति चीनी का कोटा मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा विभाग का दावा है कि डिपो में आटा, चावल, दाल, नमक और तेल का कोटा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
इन दामों में मिलती है चीनी
राशन डिपो में बीपीएल परिवारों को 13, एपीएल को 30 और टैक्स वाले उपभोक्ताओं को 41 रुपये प्रतिकिलो की दर से चीनी दी जा रही है।