फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   60 NPS employees retiring in January will get old pension in February

हिमाचल: जनवरी में रिटायर होने वाले 60 एनपीएस कर्मियों को फरवरी में मिलेगी पुरानी पेंशन

Sun, 15 Jan 2023 12:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Jan 2023 12:03 PM IST
सार

जनवरी में विभिन्न सरकारी विभागों से रिटायर (सेवानिवृत्त) हो रहे करीब 60 न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मियों को एक फरवरी को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलेगा। ये कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे, लेकिन अब इन्हें पुरानी पेंशन ही मिलेगी।  

विज्ञापन
60 NPS employees retiring in January will get old pension in February
पेंशन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में जनवरी में विभिन्न सरकारी विभागों से रिटायर (सेवानिवृत्त) हो रहे करीब 60 न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मियों को एक फरवरी को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का लाभ मिलेगा। ये कर्मचारी नई पेंशन के लिए नामित थे, लेकिन अब इन्हें पुरानी पेंशन ही मिलेगी।  साल भर तक नई पेंशन स्कीम में नामित कर्मचारियों की संख्या 40 से 150 के बीच प्रतिमाह ही रहेगी। साल के अंत तक ये 1,200 से 1,500 के बीच रह सकते हैं। यानी अभी इतने ही नए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देनी होगी। नई पेंशन स्कीम का लाभ मिलने के बाद अभी शुरू में कम कर्मचारी ही इसके दायरे में आएंगे।

विज्ञापन


वर्ष 2003 के बाद के पिछले एनपीएस सेवानिवृत्तों को अभी एरियर देने में पेच रहेगा। सरकार ने अभी पुरानी पेंशन स्कीम के तहत अधिसूचना जारी नहीं की है। मगर राज्य सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पहली पेंशन एक फरवरी को दी जानी है। एक फरवरी को इसके दायरे में नए कर्मचारी करीब 60 ही आ रहे हैं। 2003 से लेकर नई पेंशन लेने वालों पर अधिसूचना से ही स्थिति साफ होगी। वहीं, बिजली बोर्ड, एचआरटीसी, नगर निगमों सहित करीब एक दर्जन निगमों-बोर्डों में भी पुरानी पेंशन योजना के तहत पेंशन मिलेगी, जबकि बड़ी संख्या में निगम-बोर्ड इसके तहत नहीं आते हैं।
विज्ञापन


मंडी में कर्मचारियों ने मनाया जश्न, रैली की तैयारी शुरू
 हिमाचल में ओपीएस बहाल होने के बाद शनिवार को मंडी में कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ाें की थाप पर नाच-गाकर खुशी मनाई। जश्न मनाने के लिए यहां सैकड़ों कर्मचारी जुटे। मंडी में सीएम सुक्खू के धन्यवाद के लिए बड़ी आभार रैली की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। रैली की तिथि जल्द तय की जाएगी। ओपीएस बहाल होने के बाद पहली बार अपने घर मंडी पहुंचे एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का भी जोरदार स्वागत किया गया। ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू की आभार रैली में एक लाख कर्मचारी जुटेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में मंडी से शिमला तक पदयात्रा की गई थी, लेकिन कर्मचारियों की बात सुनने के बजाय उन पर डंडे बरसाए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed