{"_id":"63c56d3e61fb685df20c5227","slug":"5g-facility-will-be-available-in-himachal-by-the-year-2024-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"5G: हिमाचल में वर्ष 2024 तक उपलब्ध होगी 5जी सुविधा, बैठक में हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5G: हिमाचल में वर्ष 2024 तक उपलब्ध होगी 5जी सुविधा, बैठक में हुआ मंथन
Mon, 16 Jan 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 09:00 PM IST
सार
सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने सोमवार को दूरसंचार संरचना स्थापित करने में सरकारी बुनियादी ढांचे के उपयोग के तौर तरीकों पर राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
5जी सुविधा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2024 के अंत तक 5जी सुविधा उपलब्ध होगी। इस संदर्भ में सचिव सूचना प्रौद्योगिकी डॉ. अभिषेक जैन ने सोमवार को दूरसंचार संरचना स्थापित करने में सरकारी बुनियादी ढांचे के उपयोग के तौर तरीकों पर राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृष्य में डेटा सभी क्षेत्रों में दक्षता और गति के साथ काम करने के लिए अनिवार्य है। यह दूरसंचार क्षेत्र और 5जी सेवाओं के विकास के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह अनुभव किया गया है कि सभी सेवा प्रदाता फाइबर और खंभे स्थापित करने के लिए जमीन खोदते हैं, जिससे लोगों को असुविधा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, उन्हें 5जी सेवा स्थापित करते समय ऐसा तंत्र विकसित करना चाहिए, जिससे प्रकृति व जीवों को कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन