{"_id":"6535174efac12a0e570d60b9","slug":"57-thousand-devotees-pay-obeisance-at-shakti-peethas-in-himachal-pradesh-on-durga-ashtami-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shardiya Navratri 2023: कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता, अष्टमी पर 57 हजार ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shardiya Navratri 2023: कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता, अष्टमी पर 57 हजार ने नवाया शीश
Sun, 22 Oct 2023 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/भरवाईं (ऊना)/नयनादेवी
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/भरवाईं (ऊना)/नयनादेवी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Oct 2023 06:28 PM IST
सार
चामुंडा मंदिर में 22 हजार, ज्वालामुखी में 20 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।
- फोटो : संवाद
विस्तार
शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही जिला कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठों ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी और चामुंडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को तीनों शक्तिपीठों में करीब 57 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई और मां का आशीष लिया।
विज्ञापन
रविवार को सबसे अधिक भीड़ चामुंडा में देखने को मिली। चामुंडा मंदिर में 22 हजार, ज्वालामुखी में 20 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सोमवार को नवमी पर कन्या पूजन और हवन यज्ञ के साथ नवरात्र का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में कन्या पूजन के साथ मां को छप्पन भोग लगाए गए। अष्टमी पूजन पर तीन घंटे तक पूजा, तीन बार स्नान, तीन बार शृंगार, तीन बार माता रानी को भोग लगाया गया।