फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   55 applications came on the first day to become a Congress candidate in Himachal

HP Assembly Election: हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशी बनने के लिए पहले दिन आए 55 आवेदन

Sun, 28 Aug 2022 10:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Aug 2022 10:54 AM IST
सार

ठियोग से पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ओएसडी रहे बुद्धिराम जस्टा और हमीरपुर से पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने चुनावी ताल ठोकने के लिए टिकट मांगा है। पार्टी ने 1 सितंबर शाम पांच बजे तक ई मेल या सादे कागज पर प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
55 applications came on the first day to become a Congress candidate in Himachal
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को पहले दिन राज्य भर से 55 आवेदन आए हैं। ठियोग से पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ओएसडी रहे बुद्धिराम जस्टा और हमीरपुर से पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने चुनावी ताल ठोकने के लिए टिकट मांगा है। पार्टी ने 1 सितंबर शाम पांच बजे तक ई मेल या सादे कागज पर प्रत्याशी बनने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक लोग ई मेल के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी या प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में भी लिखित में आवेदन कर सकते हैं। चुनावों की तिथियां तय होने से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पार्टी नेता बताते हैं कि इस प्रक्रिया से पार्टी को लाभ मिलेगा। जिन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी बनने के लिए अधिक आवेदन आएंगे वहां असंतुष्टों को मनाने का समय मिल जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी एक संदेश जाएगा कि सभी को आवेदन करने का मौका दिया गया है। जाति, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों का चयन करने का फैसला लिया है। शिमला शहर से पार्टी टिकट के कई दावेदार शनिवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में देखे गए। अपने बायोडाटा को मजबूत बनाने के लिए कई दावेदार प्रोफेशनल लोगों से भी संपर्क करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


चार सितंबर की दिल्ली रैली में हिमाचल से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता
वहीं, चार सितंबर को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश के सभी ब्लॉक और जिलों से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। कांग्रेस ने एक प्रपत्र के माध्यम से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से इस बाबत सभी जिला और ब्लाक अध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया गया है। पार्टी के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने बताया कि नई दिल्ली के प्रदर्शन की अगुवाई मंडी हाउस से रैली स्थल तक प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से चार सितंबर को सुबह 9:00 बजे मंडी हाउस हिमाचल भवन में एकत्र होने को कहा गया है। सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों को अनिवार्य तौर पर आने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed