{"_id":"5e9b22058ebc3e76876a3416","slug":"50-thousand-quintal-seeds-will-provide-to-meet-the-need-of-farmers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में किसानों की जरूरत पूरा करने के लिए 50 हजार क्विंटल बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में किसानों की जरूरत पूरा करने के लिए 50 हजार क्विंटल बीज
Sun, 19 Apr 2020 11:55 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 19 Apr 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन के बाद प्रदेश में मौजूदा समय में कृषि क्षेत्र की स्थिति को लेकर शनिवार को मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि कृषि क्षेत्र के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में किसानों की जरूरत को पूरा करने के लिए कुल 50 हजार क्विंटल बीज जुटाया जाना है।
विज्ञापन
अभी तक कृषि विभाग ने कुल 12 हजार क्विंटल बीज सरकार ने उपलब्ध कराया और शीघ्र ही अन्य बीज भी राज्य में पहुंच जाएगा। किसानों के लिए मक्की, धान और चारा का बीज उपलब्ध कराया है। किसानों के लिए बीज की ढुलाई में किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं हो रही है। इसके अलावा यह भी अवगत कराया गया कि प्रदेश के मैदानी इलाकों में गेहूं और चारा का कटाई चालू हो गई है। इसके बाद मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी फसलों की कटाई की कार्य आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन