{"_id":"66a33fa79ab3ee9b2e0ada33","slug":"5-579-candidates-will-compete-for-2-450-seats-of-deled-counseling-will-start-in-august-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: डीएलएड की 2,450 सीटों के लिए 5,579 अभ्यर्थियों में मुकाबला, अगस्त में शुरू होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: डीएलएड की 2,450 सीटों के लिए 5,579 अभ्यर्थियों में मुकाबला, अगस्त में शुरू होगी काउंसलिंग
Fri, 26 Jul 2024 11:48 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:48 AM IST
सार
शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की प्रदेश भर में सरकारी और निजी 2,450 सीटों के लिए 5,579 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स डीएलएड-सीईटी शैक्षणिक सत्र 2024-26 की काउंसलिंग अगस्त में शुरू होगी। शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड की प्रदेश भर में सरकारी और निजी 2,450 सीटों के लिए 5,579 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण किया है। प्रदेश में सरकारी डाइट संस्थानों में 9,00, जबकि निजी संस्थानों में 1,550 सीटों पर डीएलएड की पढ़ाई होती है। इन सीटों को भरने के लिए बोर्ड मुख्यालय में अगस्त में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड सीईटी-2024-26 सत्र के लिए 8 जून को प्रदेश भर में 107 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई। बोर्ड के पास पहुंचे 19,459 अभ्यर्थियों में से 17,646 ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए प्रवेश परीक्षा के परिणाम में 5,579 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया था। 2450 सीटें भरी जानी हैं। इस दौरान सरकारी डाइट संस्थानों में 900 सीटें हैं, जबकि निजी क्षेत्र से डीएलएड की पढ़ाई करवाने वाले संस्थानों में 1550 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन
एक-दो अगस्त को स्पोर्ट्स कोटे की होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगस्त में इन सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। शिक्षा बोर्ड ने अभी तक स्पोर्ट्स कोटे में भरी जाने वाली सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया है। पहली और दो अगस्त को सुबह 10:30 बजे से बोर्ड मुख्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। जिसमें अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।
विज्ञापन