{"_id":"622b69825dad9220a422d936","slug":"4th-convocation-in-iiit-una-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह: मेडल, डिग्री पाकर चहके ट्रिपल आईटी के मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह: मेडल, डिग्री पाकर चहके ट्रिपल आईटी के मेधावियों के चेहरे
Fri, 11 Mar 2022 08:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:54 PM IST
सार
चौथे दीक्षांत समारोह में कुल 139 प्रशिक्षुओं को डिग्री और मेडल दिए गए। राज्यपाल ने पासआउट विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला कल हमारे आज पर निर्भर है।
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी में दीक्षांत समारोह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना के चौथे दीक्षांत समारोह शुक्रवार को वर्चुअल रूप से मनाया गया। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन जुड़े। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। चौथे दीक्षांत समारोह में कुल 139 प्रशिक्षुओं को डिग्री और मेडल दिए गए। राज्यपाल ने पासआउट विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आने वाला कल हमारे आज पर निर्भर है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंस शब्द को गलत बताते हुए उन्होंने शारीरिक दूरी को सही बताया। समाज आपकी डिग्री को नहीं पूछेगा, बल्कि आपके बर्ताव को देखेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि डिग्री बेशक प्रशिक्षुओं की पूरी हो गई है, लेकिन संस्थान और प्रोफेसरों के संपर्क में सभी रहें। इस मौके पर संस्थान के निदेशक प्रो. एस सेल्वाकुमार ने बताया कि शुक्रवार को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 50, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 55 और बीटेक आईटी के 32 प्रशिक्षु को स्नातक उपाधि दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 2014-18 बैच के एक बीटेक ईसीई और 2015-19 बैच के बीटेक ईसीई के एक प्रशिक्षु को उपाधि दी गई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में रीत्विक चटर्जी, प्रशांत सेंगर, रितेश सिंह, मोहित सैनी, आनंद रंजन, शिरानंद शुक्ला, और वंशिका पांडे ने पहला स्थान झटका। उन्होंने सभी पूर्व प्रशिक्षुओं को अपने पेशेवर जीवन में और अधिक ऊंचाई तक पहुंचने और संस्थान की छवि को बनाए रखने की कामना की। इस मौके पर बीओजी अध्यक्ष के संजय मूर्ति भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षु वर्चुअल माध्यम से जुड़े। जिन्हें दीक्षांत समारोह में परिजनों ने ही डिग्री और मेडल प्रदान किए। अभिषेक अग्रवाल, आकाश गुप्ता और अनन्य शर्मा को स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। जबकि महक कपूर, उत्कृष तिवारी और शगुन अग्रवाल को रजत पदक और पारस गुप्ता, आयुषी अग्रवाल और आनंद कुमार पांडे को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।