{"_id":"5fe2241a5cf7176ba680158c","slug":"46-crores-budget-of-mid-day-meal-released-for-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड डे मील के लिए हिमाचल को 46 करोड़ का बजट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड डे मील के लिए हिमाचल को 46 करोड़ का बजट जारी
Wed, 23 Dec 2020 12:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में स्कूल बंद होने के बावजूद केंद्र सरकार ने हिमाचल को मिड डे मील योजना में बजट जारी किया है। केंद्र ने हिमाचल को इस वित्तीय वर्ष की दूसरी किस्त जारी की है। दूसरी किस्त के रूप में 46 करोड़ 20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसमें 29 लाख रुपये कुकिंग लागत के रूप में हिमाचल को भेजे गए हैं। चेतावनी भी दी है कि प्रति बच्चा दोपहर का भोजन पकाने की लागत किसी भी सूरत में चार रुपये 97 पैसे प्राइमरी स्टेज और 7 रुपये 45 पैसे अप्पर प्राइमरी स्टेज के लिए नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
राज्य सरकार कुकिंग कॉस्ट के लिए 10 प्रतिशत राज्य का आवश्यक हिस्सा भी जारी करेगी। केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि हिमाचल सरकार प्रति कुक 100 रुपये का अपना हिस्सा भी जारी करें, जिससे हर कुक को 1000 रुपये की केंद्रीय ग्रांट जारी की जा सके। यह मालूम रहे कि इस बारे में हिमाचल सरकार को पहली किस्त पहले ही मिल चुकी है। यह दूसरी और अंतिम किश्त ही हिमाचल को आई है। हिमाचल सरकार को आशंका थी कि स्कूल बंद होने की स्थिति में अनाज का पैसा शायद न आया। पर केंद्र ने तय ग्रांट हिमाचल को जारी कर दी है।
विज्ञापन