फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   400 nurses will be recruited in Himachal's health institutions, the health department has started preparations

HP Nurses Recruitment: हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में होगी 400 नर्सों की भर्ती, विभाग ने शुरू की तैयारी

Sat, 25 Oct 2025 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Oct 2025 10:24 AM IST
सार

 सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सों के 400 पदों पर और भर्तियां करने जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन और आउटसोर्स आधार पर मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

विज्ञापन
400 nurses will be recruited in Himachal's health institutions, the health department has started preparations
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में नर्सों के 400 पदों पर और भर्तियां करने जा रही है। नेशनल हेल्थ मिशन और आउटसोर्स आधार पर मेडिकल कॉलेजों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द नर्सों की भर्ती हो, इसके चलते स्वास्थ्य विभाग औपचारिकताएं पूरी करे में जुटा है। बीते चार महीने में स्वास्थ्य विभाग में 600 के करीब नर्सों की भर्ती की जा चुकी है। इन नर्सों को मेडिकल कॉलेजों के अलावा आदर्श अस्पतालों में तैनात किया जाना है।

विज्ञापन

हाल ही में सरकार ने 53 डाक्टरों की भर्तियां की हैं। इनकी तैनाती के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रिक्त पदों को भरने के आदेश दिए हैं। प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज, एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और 50 के करीब आदर्श अस्पताल हैं। उधर, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में नर्सों के 400 पद भरने की मंजूरी मिली है। विभाग ने इन पदों को भरने की औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चमियाना के डॉक्टरों के लिए एक साल फील्ड पोस्टिंग की शर्त हटी
प्रदेश सरकार ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के लिए एक साल की फील्ड पोस्टिंग की शर्त हटा दी है। यह छूट केवल सुपर स्पेशलिटी चमियाना में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों को ही मिलेगी। अन्य मेडिकल कॉलेज व जोनल अस्पतालों में नियम लागू नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने 10 अक्तूबर को रेजिडेंट डॉक्टरों की नीति में बदलाव किया था। अब 15 अक्तूबर को फिर संशोधित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन

नई नीति के अनुसार सीनियर रेजीडेंट के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीएमओ कार्यालय और स्वास्थ्य निदेशालय में की गई पोस्टिंग को बॉन्ड अवधि के तहत परिधीय पोस्टिंग माना जाएगा। कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं अब बॉन्ड अवधि में परिधीय पोस्टिंग के रूप में नहीं गिनी जाएंगी। सीनियर डॉक्टरों के चयन लिखित परीक्षा से होगा। सीनियर रेजीडेंट की नियुक्ति शिमला, नाहन, हमीरपुर, नेरचौक, चंबा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed