फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   354 new Khadi units to be set up in Himachal this year

हिमाचल में इस वर्ष स्थापित होंगी खादी की 354 नई यूनिटें

Fri, 10 Jan 2020 04:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
354 new Khadi units to be set up in Himachal this year
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल खादी ग्रामोद्योग बोर्ड इस वर्ष सूबे में 354 नई यूनिटें स्थापित करेगा। इनमें छोटे कारोबार, बेकरी आदि शामिल होंगे। इनके लिए बोर्ड के पास 634 आवेदन आए हैं। कुल्लू जिले में इस वर्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 30 यूनिट स्थापित करेगा। इनमें 22 यूनिट फाइनल हो चुकी हैं। अन्य को भी जल्द फाइनल किया जाएगा। बोर्ड के पास कुल 48 आवेदन आए थे।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि बोर्ड ने पिछले वर्ष 146 फीसदी लक्ष्य हासिल करने में सफलता पाई है। यह अन्य विभाग तथा बोर्डों की तुलना में कहीं अधिक है। इस वर्ष बोर्ड ने लगभग एक करोड़ का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव में पारंपरिक काम करने वालों को सुदृढ़ बनाकर गांव को सुदृढ़ बनाना है। इस पर बोर्ड काम कर रहा है। गांवों के कामगार पुश्तों से पारंपरिक काम रहे हैं, लेकिन उद्योग लगाने के लिए उनके पास पैसा नहीं है।
विज्ञापन


बोर्ड बैंक के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री सेल्फ जेनरेशन प्रोग्राम के तहत पैसा दिलाता है। इस पर सब्सिडी भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में कई पद खाली हैं, जिससे मुश्किलें आ रही हैं। बोर्ड के पास कुल स्वीकृत 167 पद हैं। इनमें 80 पद ही भरे हैं। अन्य पद खाली हैं। मंडी में चल रहे खादी मेले की तर्ज पर ऊना और सोलन में भी खादी मेलों का आयोजन किया जाना है। इस दौरान जसवीर, संजीव जस्टा, मनोज, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed