{"_id":"5e87163f8ebc3e7747480e62","slug":"35-people-will-get-cheaper-ration-in-a-day-in-himachal-depot-process-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: एक दिन में 35 लोगों को मिलेगा सस्ता राशन, कर्फ्यू के चलते लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: एक दिन में 35 लोगों को मिलेगा सस्ता राशन, कर्फ्यू के चलते लिया फैसला
Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को डिपो में शुक्रवार से राशन मिलना शुरू हो गया है। सरकार ने सस्ता राशन आवंटन के साथ साथ डिपो होल्डरों को निर्देश दिए हैं कि एक दिन में 30 से 35 लोगों को सस्ता राशन दे। यह इसलिए ताकि डिपो में लोगों की भीड़ न उमड़ सके। हिमाचल में कोरोना को लेकर कर्फ्यू के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल के राशन कार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने दो कोटे का राशन मिलेगा। इनमे एक कोटा अप्रैल की 10 तारीख से पहले जबकि दूसरा कोटा इसी महीने 20 तारीख के बाद दिया जाएगा। इसके अलावा पांच किलोग्राम अतिरिक्त चावल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 18 लाख राशन कार्ड उपभोक्ता है जिन्हें डिपो से सस्ता राशन दिया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया किया डिपो में राशन की सप्लाई भेज दी है।
विज्ञापन