फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   300 posts of security guard, supervisor and HR will be filled, interview will be held in these employment offices

JOBS: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के भरे जाएंगे 300 पद, कांगड़ा के इन रोजगार कार्यालयों में होंगे साक्षात्कार

Mon, 11 Jul 2022 08:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jul 2022 08:46 PM IST
सार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि इंडकटिव सिक्योरिटी फंकशन प्राइवेट लिमिटेड डांढ़ा, शिमला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 300 पद भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
300 posts of security guard, supervisor and HR will be filled, interview will be held in these employment offices
नौकरी के लिए साक्षात्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि इंडकटिव सिक्योरिटी फंकशन प्राइवेट लिमिटेड डांढ़ा, शिमला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर के 300 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और बीए पास और आयु सीमा 18 से 38 वर्ष रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों को  वेतनमान के तौर पर 12,000 से 22,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे उप रोजगार कार्यालय इंदौरा, 15 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय नूरपुर, 16 जुलाई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय धर्मशाला में पहुंचना होगा। वहीं 18 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 19 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय कांगड़ा, 20 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय जवाली और 21 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय देहरा में भी साक्षात्कार होंगे। 
विज्ञापन

 

मुफ्त प्रशिक्षण के साथ युवाओं को हर महीने मानदेय

 युवाओं के लिए प्रशिक्षण के साथ साथ कमाई करने का सुनहरा मौका है। आईटीआई मंडी में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुड़गांव और मानेसर प्लांट के लिए स्मार्ट स्किल्स ट्रेनिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सीटीएस कोर्स के लिए 13 और 14 जुलाई को सुबह 10:00 बजे लिखित परीक्षा करवाई जा रही है। चयन के लिए साक्षात्कार 19 जुलाई को लिए जाएंगे। क्राफ्ट ट्रेनिंग स्कीम यानी सीटीएस दो साल का कोर्स है। यह स्कीम भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही है। परीक्षा में चयन होने के बाद कंपनी की ओर से युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसमें दो वर्ष का प्रशिक्षण मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुड़गांव और मानेसर प्लांट में दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रथम माह से ही चयनित युवाओं को 13,628 रुपये का मानदेय प्रतिमाह और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।  आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य इंजीनियर शिवेंद्र डोगर ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 20 वर्ष होनी चाहिए। अभ्यर्थी दसवीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। दसवीं में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय पढ़े होने चाहिए। इच्छुक युवा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 13 और 14 जुलाई को लिखित परीक्षा के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed