{"_id":"5dc3fcb38ebc3e5b412356ea","slug":"30-roads-closed-and-55-bus-routes-affected-due-to-rain-snowfall-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से 30 सड़कें बंद, 55 बस रूट प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से 30 सड़कें बंद, 55 बस रूट प्रभावित
Thu, 07 Nov 2019 04:45 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 07 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते गुरुवार को प्रदेश में 30 सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। इन सड़कों पर मलबा गिरने से परिवहन निगम के 55 रूट प्रभावित हुए हैं। दोपहर बाद कुछ सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। इधर, परिवहन निगम ने चालकों को बर्फीले इलाकों में बस चलाते वक्त जोखिम न लेने के निर्देश दिए हैं। भारी बर्फबारी से रोहतांग दर्रा फिर बंद हो गया है। हिमाचल में मौसम खराब के चलते खड़ापत्थर, नारकंडा, बल्देयां से तत्तापानी जाने वाली सड़कों में जगह-जगह पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे।
विज्ञापन
दर्जनों छोटे- बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। मौसम खराब के चलते लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डिविजन और सब डिविजन पर अधिशाषी अभियंता और एसडीओ को सड़क के किनारे मिट्टी और रेत रखने के निर्देश दिए हैं ताकि बर्फबारी के चलते इसे सड़क पर डाला जा सके। इसके अलावा मशीनरियों की भी समय पर रिपेयर करने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ आरके वर्मा ने कहा कि बारिश और बर्फबारी से निपटने के लिए फील्ड अफसरों को तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन