फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   30 Percent discount for tourists in hotels Himachal Pradesh Tourism Development Corporation

हिमाचल: पर्यटन निगम के होटलों में सैलानियों को 30 फीसदी छूट, गुलजार होने लगे मनाली के पर्यटन स्थल

Sun, 27 Mar 2022 02:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संजय भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

पर्यटन विभाग की मानें तो कुल्लू जिले में ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आगामी दिनों में इसकी संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। मनाली में पर्यटन विकास निगम के होटल इन दिनों पैक चल रहे हैं।

विज्ञापन
30 Percent discount for tourists in hotels Himachal Pradesh Tourism Development Corporation
होटल (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com

विस्तार

मैदानी इलाकों में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। हिमाचल की वादियों में सैर-सपाटे के लिए पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ऐसे में हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने भी सैलानियों को लुभाने के लिए ऑफर दिया है। निगम के होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों को सीधा 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

विज्ञापन


पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानियों की संख्या में पिछले सप्ताह के मुकाबले दस से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। वीकेंड में पर्यटकों की संख्या और अधिक हो रही है। मनाली के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। स्नो प्वाइंट हो या फिर स्थानीय धार्मिक स्थल, सभी जगह पर्यटकों की खूब चहलकदमी देखने को मिल रही है। हिडिंबा मंदिर में भी दर्शन के लिए लंबी लाइन लग रही है। 
विज्ञापन


सोलंगनाला, नग्गर में भी सैलानियों की भीड़ जुट रही है। पर्यटन विभाग की मानें तो कुल्लू जिले में ऑक्यूपेंसी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आगामी दिनों में इसकी संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। मनाली में पर्यटन विकास निगम के होटल इन दिनों पैक चल रहे हैं। जबकि वीकेंड के चलते आगामी दो दिनों की बुकिंग भी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम होटलों में ठहरने वाले सैलानियों को 30 प्रतिशत की छूट दे रहा है। उधर, निगम के मनाली में तैनात एजीएम बीएस ओकटा ने बताया कि कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। निगम सैलानियों को 30 प्रतिशत छूट दे रहा है। एडवांस बुकिंग भी चल रही है। 


हर रोज मनाली पहुंच रहे 600 से 700 पर्यटक वाहन
मनाली में प्रतिदिन 600 से 700 नए पर्यटक वाहनों में हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। ग्रीन टैक्स बैरियर में पिछले एक सप्ताह के दौरान यही आंकड़ा चल रहा है। हालांकि होली उत्सव के दौरान यह आंकड़ा एक हजार तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed