फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   30 crores will be spent on education, health and art-culture in the districts near the China border

हिमाचल: चीन सीमा के निकटवर्ती जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला-संस्कृति पर खर्च होंगे 30 करोड़

Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती जनजातीय जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे कार्यों पर करीब 30 करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से खर्च किए जाएंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाया गया।

विज्ञापन
30 crores will be spent on education, health and art-culture in the districts near the China border
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चीन शासित तिब्बत सीमा के निकटवर्ती जनजातीय जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कला जैसे कार्यों पर करीब 30 करोड़ रुपये अतिरिक्त रूप से खर्च किए जाएंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाया गया। इसमें किन्नौर, लाहौल स्पीति के अलावा चंबा जिला के पांगी में भी विशेष काम होगा। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। यह बजट जनजातीय क्षेत्रों की विभिन्न योजनाओं में मिले बजट के गैप को कवर करने के लिए मांगा जाएगा। मुख्य सचिव राम सुभग के साथ हुई इस बैठक में प्रधान सचिव ओंकार शर्मा का जाना तय था, मगर उन्हें कुल्लू में बस दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने जाना पड़ा।

विज्ञापन


इस बैठक में विशेष सचिव जनजातीय विकास सीपी वर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद हुए। उधर, मुख्य सचिव ने बताया कि किन्नौर, लाहौल स्पीति और पांगी में विभिन्न मदों में मिलने वाले बजट के गैप को कवर करने के लिए एक प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके तहत शिक्षण, स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियां होंगी। बौद्ध गोंपा में भी सामुदायिक गतिविधियों से संबंधित आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। कला और संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों और आधारभूत ढांचे से संबंधित अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed