{"_id":"5f6883496a6e321a4f5879d0","slug":"251-crores-will-be-spent-on-channelization-of-yamuna-river-plan-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नदी के तटीकरण पर खर्च होंगे 251 करोड़, योजना को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना नदी के तटीकरण पर खर्च होंगे 251 करोड़, योजना को मिली मंजूरी
Tue, 22 Sep 2020 02:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी का तटीकरण होगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पांवटा साहिब विस क्षेत्र में 251 करोड़ रुपये से यमुना नदी का तटीकरण होगा। जलशक्ति विभाग ने इस योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के बनने से उत्तराखंड से हरियाणा की सीमा तक यमुना नदी के तट को बाढ़ से नियंत्रित करने के लिए कार्य होगा। यमुना नदी के तट के करीब 32 किमी क्षेत्र में से 20 किमी क्षेत्र भूमि कटाव के लिए संवेदनशील है। तटीकरण होने से करीब 428.11 हेक्टेयर जमीन को भी यमुना नदी की बरसात में आने वाली बाढ़ से होने वाले भूमि कटाव और फसलों को होने वाली क्षति से सुरक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। हर वर्ष बरसात में नदी के आसपास लगती उपजाऊ भूमि में कटाव की समस्या रहती है। अब 251 करोड़ का बजट के प्रावधान के बाद काम शुरू हो सकेगा। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब जगबीर वर्मा और सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि यमुना नदी के तटीकरण के लिए 251 करोड़ की योजना मंजूर हो गई है।
विज्ञापन