फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   2500 glaciers of Himachal got Booster dose of snow

विशेषज्ञों का दावा: हिमाचल के 2500 ग्लेशियरों को मिली बर्फ की संजीवनी

Sun, 06 Feb 2022 02:20 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज, एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज, एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 06 Feb 2022 02:20 AM IST
सार

जानकारों के अनुसार हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर व जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है। यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि, हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिंग के कारण पिघल रहे हैं। 

विज्ञापन
2500 glaciers of Himachal got Booster dose of snow
ग्लेशियर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 2500 छोटे-बड़े ग्लेशियरों को बर्फ की बूस्टर डोज मिली है। जनवरी से अब तक ग्लेशियरों का आकार 35 फीट तक बढ़ा है। 11 साल बाद जनवरी में 90 फीसदी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ग्लेशियरों पर इसका कितना असर होगा, इसका पता अक्तूबर में लगेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक सर्दी का मौसम ग्लेशियर के पॉजिटिव बैलेंस और बरसात निगेटिव बैलेंस में आता है। 

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार हिमालय रेंज के करीब नौ हजार से अधिक ग्लेशियरों के लिए दिसंबर व जनवरी की बर्फबारी संजीवनी मानी जाती है। यह बर्फबारी कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगी। हालांकि, हिमायलन क्षेत्र में ग्लेशियर ग्लोबल वार्मिगिं के कारण पिघल रहे हैं।
विज्ञापन


तापमान बढ़ने और वायु प्रदूषण में हो रही वृद्धि से छोटे ग्लेशियर जल्दी सिकुड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के पर्यावरण विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुराग ने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जनवरी की अनुमानित औसत से 90 प्रतिशत बर्फबारी हुई है। 2002 से हिमाचल के छोटा शिगरी ग्लेशियर पर शोध कर रहे डॉ. अनुराग ने कहा कि अभी तक शोध में हिमालय रेंज के ग्लेशियर निगेटिव मास बैलेंस में हैं। उन्होंने कहा कि इस सर्दी में न्यूनतम आठ से 10 और अधिकतम 30 से 35 फीट बर्फबारी होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में बड़ा शिगरी सबसे बड़ा ग्लेशियर है। इसका क्षेत्रफल 25 वर्ग किलोमीटर है जबकि छोटा शिगरी का क्षेत्रफल 16 किलोमीटर है। शोधकर्ता डॉ. अनुराग ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल में करीब 2500 और हिमालय रेंज में लगभग नौ हजार ग्लेशियर शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed