फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   24 crore gold seized in una brought from Peru and Tanzania caught

हिमाचल: पेरू और तंजानिया से लाया जा रहा 24 करोड़ का सोना पकड़ा

Fri, 04 Nov 2022 09:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Nov 2022 09:15 PM IST
सार

पेरू और तंजानिया देश से लेकर आ रहे सोने को दिल्ली एयरपोर्ट पर एसएसटी ने जांच के लिए अंब क्षेत्र के ज्वार और नैहरियां के बीच रोका। 

विज्ञापन
24 crore gold seized in una brought from Peru and Tanzania caught
24 करोड़ का सोना पकड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

स्टैटिक सर्विलियांस टीम (एसएसटी) ने गुरुवार रात करीब 12:30 बजे अंब क्षेत्र के ज्वार और नैहरियां के बीच नियमित जांच के दौरान एक गाड़ी से 24 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया। खेप को टीम एहतियातन अंब पुलिस थाना ले आई। टीम ने यह मामला राज्य कर एवं आबकारी विभाग के पास आगामी कार्रवाई के लिए सौंपा। हालांकि बाद में जांच पड़ताल में सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर गाड़ी को सोने सहित भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पेरू और तंजानिया देश से लेकर आ रहे सोने को दिल्ली एयरपोर्ट पर एसएसटी ने जांच के लिए अंब क्षेत्र के ज्वार और नैहरियां के बीच रोका। जांच पड़ताल में गाड़ी से 54.59 किलो शुद्ध सोने की ईंटे और 6.7 किलो फिनिशड सोना मिला। बताया जा रहा है कि यह सोना नादौन की एक रिफाइनरी फैक्टरी के लिए जा रहा था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि टीमें मुस्तैदी के साथ दिन रात निगरानी में लगी हुई हैं। वहीं, राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उपायुक्त विनोद डोगरा ने कहा कि बिल वेरिफिकेशन के बाद सोना छोड़ दिया है।
विज्ञापन


5.26 लाख रुपये नकदी बरामद
हिमाचल-पंजाब सीमा पर हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पंजाब के बाथड़ी में शुक्रवार शाम को जांच के दौरान एक गाड़ी से एसएसटी ने 5.26 लाख रुपये नकदी बरामद की है। पंजाब नंबर गाड़ी सवार नकदी को लेकर आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इस पर टीम ने नकदी को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने बैरियर का किया निरीक्षण
डीआईजी मध्य रेंज सुमेधा द्विवेदी ने शुक्रवार को हिमाचल-पंजाब सीमा पर स्थापित किए गए बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरियर पर मुस्तैद जवानों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएं और पंजाब की तरफ से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी के बाद ही उन्हें आगे भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed