फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   23000 students leave govt school in Himachal, report reveals

हिमाचल में 23000 विद्यार्थियों ने छोड़ा सरकारी स्कूल, रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
23000 students leave govt school in Himachal, report reveals
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में सरकारी स्कूलों को मजबूत करने में जुटी प्रदेश सरकार को यू डाइस रिपोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। साल 2019-20 में प्रदेश भर में 23,000 विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूल छोड़ दिया है। छठी से दसवीं कक्षा तक 14,000, पहली से पांचवीं तक 8,000 ड्राप आउट हुआ है।

विज्ञापन


हालांकि, 11वीं और 12वीं कक्षा में सिर्फ 102 विद्यार्थी सरकारी स्कूल छोड़कर गए हैं। साल 2018-19 की रिपोर्ट में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8,24,073 थी। अब यह संख्या घटकर 8,01,043 रह गई है। साल 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में सरकारी स्कूलों से तीस हजार से अधिक विद्यार्थी कम हो गए थे।
विज्ञापन


साल 2016-17 में पहली से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 8.54 लाख थी, जो 2017-18 में घटकर 8,24613 लाख पहुंच गई थी। सरकारी स्कूलों में साल 2013 में विद्यार्थी दस लाख से अधिक थे। साल 2014 में यह आंकड़ा 9,59,147 पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2015 में यह संख्या 9,31,187 दर्ज हुई, जबकि साल 2015-16 में संख्या 8,90,137 पहुंच गई थी। उल्लेखनीय है कि साल 2018-19 में अभिभावकों का सरकारी स्कूलों की पढ़ाई के प्रति भरोसा बढ़ा था। 2018-19 में 2017-18 के मुकाबले ड्राप आउट का आंकड़ा 30 हजार से घटकर महज 540 पर पहुंच गया था।  


किस कक्षा में कितने विद्यार्थी घटे
कक्षा                        साल 2018-19        साल 2019-20         अंतर
पहली से पांचवीं                2,98,210             2,90,158            - 8,052              छठी से दसवीं                  3,72,910             3,58,036           - 14,874  
जमा एक, जमा दो             1,52,953             1,52,849             - 104 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed