फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   230 new panchayats will be constituted in Himachal, notification issued

हिमाचल में गठित होंगी 230 नई पंचायतें, अधिसूचना जारी

Mon, 24 Aug 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Aug 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
230 new panchayats will be constituted in Himachal, notification issued
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई पंचायतों के गठन के लिए गैर जनजातीय क्षेत्रों और जनजातीय क्षेत्रों के लिए मानदंड अनुमोदित कर दिए हैं। अनुमोदित मानदंडों के अनुसार प्रदेश में 230 नई ग्राम पंचायतों का गठन प्रस्तावित है।  कंवर ने बताया कि विभाग में अब तक प्राप्त 487 से अधिक प्रस्तावों का मानदंडों के अनुसार परीक्षण कर लिया है।

विज्ञापन


संबंधित ग्रामसभा के सदस्य सात दिन के भीतर अपनी आपत्तियां संबंधित उपायुक्तों के समक्ष दर्ज करवा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों पर डीसी तीन दिन के भीतर फैसला लेकर विभाग को अपनी संस्तुति देंगे, जिसके बाद सरकार अंतिम अधिसूचना जारी करेगी। उन्होंने कहा कि 22 अगस्त के बाद मिले प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा। कंवर ने बताया कि गैर जनजातीय क्षेत्रों के लिए अनुमोदित मानदंडों के अनुसार उन ग्राम पंचायतों से नई पंचायतों का गठन किया जाएगा, जिनकी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 2000 और उससे अधिक है।
विज्ञापन


परिवारों की संख्या 500 या उससे अधिक, ग्राम पंचायत के वर्तमान मुख्यालय से सबसे दूर वाले गांव की दूरी 5 किमी या उससे अधिक, गांव की संख्या 5 या उससे अधिक है। यह शर्त भी है कि वर्तमान पंचायत और नव प्रस्तावित ग्राम पंचायत की जनसंख्या विभाजन के बाद न्यूनतम 600 होनी चाहिए। यह मानदंड पिछड़े क्षेत्रों के लिए भी लागू होगा। इसी प्रकार जनजातीय क्षेत्रों की उन ग्राम पंचायतों में से नई पंचायतें बनाई जाएंगी, जिनकी जनसंख्या 750 या उससे अधिक है। वर्तमान पंचायत और नव प्रस्तावित ग्राम पंचायत की जनसंख्या विभाजन के बाद न्यूनतम 300 होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितनी नई पंचायतें प्रस्तावित

मंडी         65
कांगड़ा        33
कुल्लू        28
शिमला        25
चंबा        18
सोलन         17
बिलासपुर    14
हमीरपुर        09
सिरमौर        08
किन्नौर        07
लाहौल स्पीति    04
ऊना        02

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed