{"_id":"64281ff59436278d02067055","slug":"229-high-and-senior-secondary-schools-future-depends-upon-admission-in-these-schools-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: दाखिलों पर टिका 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: दाखिलों पर टिका 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का भविष्य
Sun, 02 Apr 2023 11:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:55 AM IST
सार
229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को लेकर सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 दाखिले होने पर यह स्कूल डिनोटिफाई होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का भविष्य विद्यार्थियों के दाखिलों पर टिक गया है। इन स्कूलों को बंद करने से पहले सरकार यहां दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या को देखेगी। दाखिले बढ़ने की स्थिति में इन शिक्षण संस्थानों को डिनोटिफाई नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व की भाजपा सरकार के समय एक अप्रैल 2022 से नए खुले या स्तरोन्नत हुए करीब 650 कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को कांग्रेस सरकार बंद कर चुकी है। 131 उच्च और 98 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भी इसी दौरान खुले या स्तरोन्नत हुए हैं। 228 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को सरकार बीते दिनों डिनोटिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
अब 229 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को लेकर सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 25 दाखिले होने पर यह स्कूल डिनोटिफाई होने से बच सकते हैं।
विज्ञापन
अगर विद्यार्थियों ने कम संख्या में इन स्कूलों में दाखिले लिए तो यह स्कूल भी डिनोटिफाई हो जाएंगे। 15 अप्रैल तक इन स्कूलों में दाखिलों की प्रक्रिया चलनी है। ऐसे में 15 अप्रैल के बाद जिलों से एकत्र होने वाले आंकड़ों के आधार पर प्रदेश सरकार इस बाबत आगामी फैसला लेगी।