फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   22 passengers stranded on Kilad Chamba road due to snowfall

किलाड़-चंबा मार्ग पर बर्फ में फंसे 22 यात्री, आधी रात को किए रेस्क्यू

Sat, 05 Oct 2019 06:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी(चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांगी(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Oct 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
22 passengers stranded on Kilad Chamba road due to snowfall
- फोटो : अमर उजाला

किलाड़ से चंबा आ रही दो टैक्सियों में सवार 22 लोग साच पास के समीप फंस गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पांगी ने पुलिस थाना किलाड़ को सूचित किया व मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस व एचआरटीसी की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात करीब ढाई बजे यात्रियों को सुरक्षित किलाड़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो टैक्सियों में सवार होकर 19 पुरुष व तीन महिलाएं जिला मुख्यालय के लिए शुक्रवार को रवाना हुईं। लेकिन साच पास के समीप करीब आधा फुट ताजा हिमपात होने के कारण टैक्सियां आगे नहीं बढ़ पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते-होते यात्री बगोटू तक पहुंचे। जहां उन्होंने एक होटल में पनाह ली। साथ ही पांगी प्रशासन को इस बारे सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एचआरटीसी की टीम छोटी गाड़ी लेकर बगोटू की तरफ रवाना हुई। जहां से देर रात यात्रियों को किलाड़ सुरक्षित लाया गया। 


गौरतलब है कि बीते दिनों मौसम खराब रहने के कारण साच पास में हिमपात हुआ था। जिससे मार्ग बंद पड़ गया था। लेकिन शुक्रवार को दो टैक्सी गाड़ियां रवाना हुई जो यहां फंस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed