फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   200 tourists and devotees rescue from shikari devi mandi himachal pradesh

Mandi News: देवीदहड़-शिकारी देवी के बीच रातभर फंसे रहे दो सौ पर्यटक और श्रद्धालु

Mon, 26 Jun 2023 09:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jun 2023 09:58 AM IST
सार

पर्यटकों के फंसने की सूचना मिलते ही जहल और देवीदहड़ के लोगों ने कड़ी मशक्कत से पर्यटकों को रविवार सुबह 5 बजे से 11 बजे तक रेस्क्यू किया। लोगों ने ठंड से जूझ रहे पर्यटकों को अलाव जलाकर राहत दी।

विज्ञापन
200 tourists and devotees rescue from shikari devi  mandi  himachal pradesh
देवीदहड़ में फंसे पर्यटक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के चलते चैलचौक शिकारी देवी वाया देवीदहड़ सड़क बंद हो गई। इसके चलते माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए गए करीब दो सौ लोग शनिवार रात से सड़क पर फंसे रहे। पर्यटकों के फंसने की सूचना मिलते ही जहल और देवीदहड़ के लोगों ने कड़ी मशक्कत से पर्यटकों को रविवार सुबह 5 बजे से 11 बजे तक रेस्क्यू किया। लोगों ने ठंड से जूझ रहे पर्यटकों को अलाव जलाकर राहत दी। स्थानीय लोगों ने विधायक विनोद कुमार से भी मदद मांगी।

विज्ञापन


उन्होंने लोक निर्माण विभाग गोहर के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर को शीघ्र सड़क मार्ग बहाल करने के आदेश दिए। विभाग ने सड़क बहाली के लिए जेसीबी भेजी। इसके बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे यातायात बहाल हुआ। इसके बाद पर्यटकों और श्रद्धालुओं के वाहनों को निकाला गया। स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह राणा, नरेश कुमार, पवेन्द्र कुमार, जीवानन्द, इंद्र सिंह, यादविंदर कुमार, कौल सिंह और मर्चु राम ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के सहयोग से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने बताया कि देवीदहड़ शिकारी देवी मार्ग को बहाल कर दिया है। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बाहर से आने वाले और पर्यटकों से फिर आगाह किया है कि प्रशासन के सूचना बोर्ड को देखकर ही कोई कदम उठाएं। तहसीलदार और कार्यकारी एसडीएम गोहर मित्र देव ने कहा कि पर्यटकों को शिकारी देवी और कमरुनाग न जाने की हिदायत दी है। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि पुलिस कमरुनाग शिकारी देवी आवागमन करने वालों पर निगाह रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed