फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 kg weight price is giving to 34 kg apples boxes to growers mandi of himachal

मंडियों में लूट का खेल: बागवान पेटियों में ला रहे 34 किलो सेब, कीमत मिल रही 20 किलो की

Sat, 28 Aug 2021 02:26 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Aug 2021 02:26 PM IST
सार

बागवान अकसर शिकायत करते हैं कि उनको सेब की फसल के दाम किलो के हिसाब से नहीं दिए जाते। टेलीस्कोपिक कार्टन  में 34 किलो तक सेब भरकर मंडियों में लाने को कहा जाता है और सेब की कीमत बीस किलो के हिसाब से दी जाती है। 

विज्ञापन
20 kg weight price is giving to 34 kg apples boxes  to  growers mandi of himachal
सेब की पेटी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल की मंडियों में अब टेलीस्कोपिक कार्टन की आड़ में बागवानों से लूट शुरू हो गई है। हैरत की बात यह है कि इन कार्टनों में आढ़ती 34 किलो सेब खरीद रहे हैं और बागवानों को बीस किलो सेब का भुगतान किया जा रहा है। अभी तक आढ़ती यह खेल आजादपुर मंडी में कर रहे थे। अब प्रदेश की मंडियों में भी खेल प्रथा शुरू हो चुका है। बागवानों को प्रदेश सरकार यूनिवर्सल कार्टन उपलब्ध नहीं करवा पाई है। यूनिवर्सल कार्टन में सिर्फ बीस किलो सेब ही भरा जा सकता है और इससे आढ़तियों की मनमानी भी रोकी जा सकेगी। 

विज्ञापन


बागवान अकसर शिकायत करते हैं कि उनको सेब की फसल के दाम किलो के हिसाब से नहीं दिए जाते। टेलीस्कोपिक कार्टन  में 34 किलो तक सेब भरकर मंडियों में लाने को कहा जाता है और सेब की कीमत बीस किलो के हिसाब से दी जाती है। इस तरह से मंडियों में बागवान का सेब बेचते समय आर्थिक शोषण होता है। बागवान मुखर होकर मंडियों में इस तरह की व्यवस्थाओं का विरोध तक नहीं कर पाते। हैरानी की बात है कि मंडियों में हो रही गड़बड़ियों को रोकने में सरकार भी ज्यादा गौर नहीं कर पाई। बागवान टेलीस्कोपिक के बदले यूनिवर्सल कार्टन की मांग कर रहे हैं लेकिन यह मांग लंबित रखी है।  
विज्ञापन


क्या है टेलीस्कोपिक और यूनिवर्सल कार्टन
यूनिवर्सल कार्टन की बनावट ऐसी होेती है कि उसमें सिर्फ दस या बीस किलो सेब ही पैक किया जा सकता है। टेलीस्कोपिक कार्टन में बीस के बदले 34 किलो तक सेब भरने की गुंजाइश रहती है। टेलीस्कोपिक कार्टन में दोनों ओर ढक्कन रहते हैं। इनकोे बाहर करके बीस किलो से अधिक सेब पैक किया जाता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों में भी बिकता है सेब यूनिवर्सल कार्टन में
विश्व भर के अन्य देशों में भी सेब को यूनिवर्सल कार्टन में पैकिंग करके बेचा जाता है। यूनिवर्सल कार्टन में दस या बीस किलो सेब बिकता है। विदेशों में टेलीस्कोपिक कार्टन में सेब बेचने पर रोक है। हिमाचल में ही टेलीस्कोपिक कार्टन में सेब बेचे जा रहे हैं।


 हिमाचल किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान ने बताया कि सेब एकमात्र ऐसी फसल है, जो पेटी के हिसाब से बिकती है। कार्टन में चाहे जितना भी सेब भरा हो रेट बीस किलो का ही दिया जाता है।  इस कारण से यूनिवर्सल कार्टन या क्रेट में सेब बेचने की मांग बागवान करते रहे हैं ताकि उनकी फसल को पूरा दाम मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed