फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CoronaVirus Covid 19 Cases Death in Himachal Pradesh (HP) News:19th death due to coronavirus

हिमाचल में कोरोना से 19वीं मौत, महिला ने धर्मशाला में तोड़ा दम

Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Cases Death in Himachal Pradesh (HP) News:19th death due to coronavirus
हिमाचल प्रदेश में कोरोनोवायरस से मृत्यु: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल में कोरोना से बुधवार को 19वीं मौत हो गई। डलहौजी की रहने वाली महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए मंगलवार सुबह टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया था। यहां जब महिला का कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उसे मंगलवार शाम को धर्मशाला कोविड अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। बुधवार सुबह महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


उधर प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस के 68 मामले आए हैं। सिरमौर जिले के पांवटा में 20, मंडी 21, चंबा 12, कांगड़ा छह, बिलासपुर तीन, शिमला एक और कुल्लू पांच में कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 4318 पहुंच गया है। 1306 सक्रिय मामले हैं। 2951 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार शाम पांच बजे की रिपोर्ट के मुताबिक 28 और मरीज ठीक हो गए हैं। राज्य में 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 40 मरीज राज्य के बाहर चले गए हैं।
विज्ञापन


मंडी जिले में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले आए हैं। सभी संक्रमित बलद्वाड़ा क्षेत्र के हैं,जो पहले के संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क बताए जा रहे हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित कर्मचारी की ट्रैवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की बताई जा रही है। संक्रमित कर्मचारी के विभाग को सील कर दिया गया है। वहीं एचपीयू में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद ईसी, कोर्ट चुनाव भी टल सकते हैं। कर्मचारी संघ एचपीयू को सात दिनों के लिए बंद रखने की मांग को लेकर कुलपति से मुलाकात कर रहे हैं। गौरतलब है कि एचपीयू में यह दूसरा कोरोना पॉजिटिव मामला है। इससे पहले यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में एक कर्मी संक्रमित निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed