{"_id":"5ee5a6eb83c1ea004532c0fc","slug":"19-year-old-boy-died-in-igmc-shimla-corona-report-found-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कोरोना पॉजिटिव दिल्ली निवासी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कोरोना पॉजिटिव दिल्ली निवासी युवक की मौत
Sun, 14 Jun 2020 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Jun 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी शिमला में हादसे में घायल एक कोरोना पॉजिटिव दिल्ली निवासी युवक (19) की मौत हो गई है। यह युवक अपने साथियों के साथ चौड़ा मैदान शिमला में ट्रक से गुमटी लेकर आया था। वाहन से गुमटी अनलोड करने के दौरान यह लड़के पर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया। लेकिन, उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद युवक का कोरोना टेस्ट लिया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आईजीएमसी के एमएस डॉ जनकराज ने इसकी पुष्टि की है। वहीं, इलाज के दौरान युवक के कांटेक्ट में आए 13 कर्मियों को क्वारंटीन किया गया। इनमें डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मी भी शामिल है।
विज्ञापन
रविवार दोपहर बाद युवक के साथ आए दो अन्य साथी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी 380 ओखला इंड्रस्ट्री एरिया न्यू दिल्ली-20 के निवासी है। बताया जा रहा है कि ट्रक में निजी ठेकेदारों की ओर से पीडब्ल्यूडी की गुमटी मंगवाई थी। इसे लेकर वह और अन्य साथी दो ट्रकों में शिमला आए थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद ठेकेदार ही उसे आईजीएमसी लेकर आए। इनके भी सैंपल लिए गए हैं। जबकि, अन्य साथियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। वहीं, मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।