फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   173 years old Rashtrapati Niwas Retreat will open for tourists and common people from 23 april

Rashtrapati Niwas Shimla: आम जनता के लिए 23 अप्रैल से खुलेंगे 173 साल पुराने राष्ट्रपति निवास के दरवाजे

Fri, 31 Mar 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 08:50 PM IST
सार

शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास 23 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अप्रैल में शिमला प्रवास पर आ रही हैं और इस दौरान वह अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। 

विज्ञापन
173 years old Rashtrapati Niwas  Retreat will open for tourists and common people from 23 april
राष्ट्रपति निवास शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मशोबरा के समीप स्थित 173 वर्ष पुराना राष्ट्रपति निवास (रिट्रीट) 23 अप्रैल से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अप्रैल में शिमला प्रवास पर आ रही हैं और इस दौरान वह अधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने शुक्रवार को मशोबरा में इस संबंध में आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित प्रवेश शुल्क पर यहां भ्रमण कर सकेंगे। 

विज्ञापन


ये रहेगा प्रवेश शुल्क
भारतीय नागरिकों के लिए 50 रुपये प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 250 रुपये प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। राष्ट्रपति निवास सोमवार, राजपत्रित अवकाश व राष्ट्रपति के आगमन के दौरान आम जनता के लिए बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून तक प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति निवास में क्या-क्या
उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए यह ऐतिहासिक भवन, राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। इसके अतिरिक्त हरियाली से भरपूर यहां के बगीचे, ट्यूलिप और अन्य सजावटी फूल इसकी सुंदरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बागीचों को भी पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर कर सकेंगे बुकिंग
राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए आम लोग 15 अप्रैल से राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि इससे पहले राष्ट्रपति निवास नई दिल्ली और हैदराबाद को भी आम लोगों के लिए खोला जा चुका है और वहां भारी संख्या में लोग परिसर में भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। इसी के दृष्टिगत अब मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास को भी आम लोगों के लिए खुला रखा जाएगा।
राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप, कैफे, स्मारिका कक्ष, विश्राम स्थल, गाइड सहित प्राथमिक उपचार सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

2016 में प्रणब मुखर्जी, 2018 में रामनाथ कोविंद आए थे रिट्रीट

 राष्ट्रपति रहते प्रणब मुखर्जी वर्ष 2016 और रामनाथ कोविंद 2018 में रिट्रीट मशोबरा में ठहरे थे। देवदार के पेड़ों से घिरे रिट्रीट में राष्ट्रपति गर्मियों में अमूमन हर वर्ष प्रवास पर आते हैं। समुद्रतल से 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रांजिट निवास रिट्रीट शिमला के मशोबरा में है। 10628 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में यह फैला है। देश में राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवास हैं। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, राष्ट्रपति निलयम सिकंदराबाद और रिट्रीट शिमला।

रिट्रीट में कुल 16 कमरे हैं। कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण 1840 में कराया था। बाद में इसे भारत सरकार को स्थायी लीज पर सौंप दिया गया। आजादी के बाद से ही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भवन को राष्ट्रपति निवास का दर्जा प्राप्त था। 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब इसे एडवांस्ड स्टडी के लिए दे दिया तो रिट्रीट को राष्ट्रपति निवास बनाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed