फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   170 surplus lecturers will be transferred from government senior secondary schools

Himachal: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों से 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के होंगे तबादले

Sat, 28 Sep 2024 10:06 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 10:06 AM IST
सार

प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के तबादले होंगे। 

विज्ञापन
170 surplus lecturers will be transferred from government senior secondary schools
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत 170 सरप्लस प्रवक्ताओं के तबादले होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवश्यकता से अधिक नियुक्त प्रवक्ताओं की सूची सरकार को भेज दी है। जिला मुख्यालयों से सटे स्कूलों में सरप्लस प्रवक्ताओं की संख्या अधिक है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की मंजूरी के बाद दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में इन्हें भेजा जाएगा। ऐसे स्कूलों की सूची भी बनाई जा रही है, जहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं और विद्यार्थियों की संख्या अधिक है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर शेष दस जिलों के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत सरप्लस प्रवक्ताओं की सूची तैयार की है। अंग्रेजी विषय के प्रवक्ताओं की संख्या इनमें सबसे अधिक है। यह प्रवक्ता जिन स्कूलों में सेवाएं दे रहे थे, वहां आवश्यकता से अधिक इस विषय के प्रवक्ता नियुक्त हैं। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर और ऊना जिला के कई स्कूलों में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र और विज्ञान संकाय के प्रवक्ता भी आवश्यकता से अधिक नियुक्त हैं। अब इन प्रवक्ताओं का युक्तिकरण करने की तैयारी है। कई ऐसे स्कूल भी मिले हैं, जहां संबंधित विषय को पढ़ने वाला एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि प्रवक्ता तैनात हैं। इस प्रकार के सभी मामलों पर चर्चा करने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने 170 सरप्लस प्रवक्ताओं की सूची तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed