फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus Cases Death in Himachal Pradesh (HP) News:16th death from CoronaVirus in Himachal, elderly woman died in Nerchowk Hospital

हिमाचल में कोरोना से 16वीं मौत, बुजुर्ग महिला ने नेरचौक अस्पताल में तोड़ा दम

Tue, 11 Aug 2020 10:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/ शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/ शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Aug 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Cases Death in Himachal Pradesh (HP) News:16th death from CoronaVirus in Himachal, elderly woman died in Nerchowk Hospital
हिमाचल में कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी से हिमाचल में मंगलवार को एक और मौत हो गई। मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जिले के संधोल की संक्रमित महिला (70) ने दम तोड़ दिया। यहां लगातार तीन दिन में यह तीसरी और प्रदेश में अब तक की 16वीं मौत है। मौत की पुष्टि करते हुए नेरचौक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि बुजुर्ग को बीपी और मधुमेह की शिकायत भी थी। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 52 नए मामले आए हैं। ऊना में 16, चंबा में 14, कांगड़ा में छह, सोलन तीन, शिमला दो, मंडी-हमीरपुर और कुल्लू में एक-एक मामला आया है।

विज्ञापन


 उधर, खेल मंत्री राकेश पठानिया के एक दिन पहले संक्रमित हुए पीए के पिता और बेटा भी पॉजिटिव आ गए हैं।वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती बद्दी की एक महिला की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों में चंबा में 14, कांगड़ा में 6, शिमला-सोलन-हमीरपुर और मंडी में 1-1 संक्रमित हुआ है। गत दिन संक्रमित निकले पांवटा तहसील के कर्मचारी के चलते पूरे कार्यालय को सील कर सैनिटाइज किया गया। उधर, नालागढ़ अस्पताल में परिवार सहित कोरोना टेस्ट करवाने के एक दिन बाद व्यक्ति खुद रिपोर्ट लेने अस्पताल पहुंच गया। जब व्यक्ति की रिपोर्ट देखी तो वह पॉजिटिव पाया गया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई और अस्पताल प्रशासन ने तुरंत ओपीडी बंद कर दी।
विज्ञापन


मृतका का पूरा परिवार पॉजिटिव, बेटे का दोस्त देगा मुखाग्नि
कोरोना के आगे रिश्ते-नाते सब बेबस हैं। संधोल तहसील में संक्रमण के कारण जिस महिला की मौत हुई, उसके अंतिम संस्कार में अपने भी शामिल नहीं होंगे। मृतका का पूरा परिवार पॉजिटिव है। उसका एक बेटा न्यूजीलैंड, पत्नी संधोल में रहती है और एक बेटा मंडी में रहता है। मंडी में रहने वाला बेटा, उसकी पत्नी और दोनों बच्चे पॉजिटिव हैं, जिससे महिला के अंतिम संस्कार में परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हो सकेगा। इस कारण मंडी में रहने वाले बेटे का दोस्त मुखाग्नि देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड पॉजिटिव मृतक का कनलोग में हुआ दाह संस्कार

आईजीएमसी में कोरोना पॉजिटिव मृतक का दाह संस्कार मंगलवार को कनलोग में किया गया। मृतक के शव को सुबह 11.30 बजे के करीब आईजीएमसी से ले जाया गया। मृतक की बेटी पिता का शव लेने अस्पताल आई थी। उधर, मालरोड से जब लोगों को कोरोना पॉजिटिव का शव ले जाने का पता चला तो वे भयभीत हो गए। इनका कहना था कि यहां से शव ले जाया गया, उस सारे रास्ते को सैनिटाइज करना चाहिए था।   

निगम की ओर से कनलोग तक पूरे रास्ते में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं किया गया। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर चेतन चौहान ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का शव गाइडलाइन के मुताबिक ही श्मशानघाट तक ले जाया गया। कोरोना पॉजिटिव का शव एक बैग में होता है और बैग से किसी भी तरह का फ्लूड बाहर एक्सपोज नहीं होता है। शव को गाड़ी में चढ़ाने और उतारते वक्त उसी जगह को सही तरीके से सैनिटाइज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed