{"_id":"642b015173f55920330725ba","slug":"16th-century-statue-murti-found-in-the-courtyard-of-bhalathi-narayan-in-kullu-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भालठी नारायण के प्रांगण में खुदाई के दौरान मिली 16वीं सदी की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भालठी नारायण के प्रांगण में खुदाई के दौरान मिली 16वीं सदी की मूर्ति
Tue, 04 Apr 2023 10:40 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:40 AM IST
सार
कुल्लू जिले की लगघाटी के तहत भालठी नारायण मंदिर में 16वीं शताब्दी की मूर्ति मिली है। मंदिर के प्रांगण में देवता भालठी नारायण की यह मूर्ति खुदाई के दौरान मिली।
विज्ञापन
16वीं सदी की मूर्ति
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की लगघाटी के तहत भालठी नारायण मंदिर में 16वीं शताब्दी की मूर्ति मिली है। मंदिर के प्रांगण में देवता भालठी नारायण की यह मूर्ति खुदाई के दौरान मिली। मंदिर में इस साल काहिका उत्सव का आयोजन होना है। इसके लिए रिटेनिंग वॉल और मैदान बनाने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस तरह की मूर्ति धार्मिक नगरी मणिकर्ण में है, जो सोलहवीं सदी की है।
विज्ञापन
अनुमान लगाया जा रहा है कि देवता की यह मूर्ति 16वीं सदी है। भालठी नारायण की इस मूर्ति इस साल काहिका से पूर्व मिलने को हारियान चमत्कार मान रहे हैं। मंदिर प्रांगण से निकली मूर्ति बेहद आकर्षक है। इसे देखने के लिए अब श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता है। देवभूमि कुल्लू में देवी-देवताओं के सैकड़ों मंदिर हैं। इन मंदिरों में आसपास खुदाई के दौरान मूर्तियां भी मिलती हैं।
विज्ञापन
करीब दो महीने पहले खराहल घाटी के तहत आने वाले नेउली में भी देवता ज्वाणी महादेव मंदिर के परिसर में प्राचीन मूर्ति मिली थी। देवता भालठी नारायण के कारदार चमन ठाकुर ने कहा कि देवता भालठी नारायण के प्रांगण में खुदाई के दौरान एक प्राचीन मूर्ति मिली है, जो इस साल होने वाले काहिका के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि मूर्ति 16वीं शताब्दी के आसपास की है। उन्होंने कहा कि देवता के प्रांगण में मिली मूर्ति की अब देवविधि के साथ प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन