फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   lockdown: 16 thousand got registration, only four reached to take job in himachal

हिमाचल में 16 हजार ने कराया पंजीकरण, नौकरी लेने सिर्फ चार ही पहुंचे

Thu, 29 Oct 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
lockdown: 16 thousand got registration, only four reached to take job in himachal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों से कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान हिमाचल लौटे और प्रदेश में नौकरियां गंवाने वाले करीब 16 हजार लोगों ने कौशल विकास निगम के पास पंजीकरण करवाया था, लेकिन नौकरी लेने सिर्फ चार लोग ही पहुंचे हैं। कई लोग लॉकडाउन हटने के बाद वापस दूसरे राज्यों में लौट गए हैं, जबकि कई लोगों ने अपने घर के आसपास ही कारोबार शुरू कर लिया है।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कौशल विकास निगम ने नौकरियों के अवसर मुहैया करवाने को स्किल रजिस्टर शुरू किया था। विभिन्न उद्योगों के साथ मिलकर नौकरियां देने की योजना थी। कोरोना संकट के चलते सरकार की ओर से यह बड़ी पहल की गई थी। कौशल विकास निगम से मिली जानकारी के अनुसार स्किल रजिस्टर में 16 हजार 407 ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


सरकार ने इन युवाओं को नौकरियां देने के लिए बड़ी कंपनियों जैसे हैवल, वोल्टाज, इंडको से संपर्क किया। पंजीकरण करवाने वाले 16 हजार में से 1802 लोगों ने नौकरी की इच्छा जताई थी। इनमें 405 ने आवेदन किए। 282 ने साक्षात्कार दिया, लेकिन अंत में नौकरी लेने सिर्फ चार ही आए। इन चार लोगों में से दो डाटा एंट्री ऑपरेटर, एक अकांउटेंट और एक वाटर कैरियर की नौकरी कर रहे हैं। कई लोग स्किल नहीं होने के चलते भी नौकरियां प्राप्त नहीं कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के प्रति स्कूलों में किया जाएगा जागरूक

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि आईटीआई के प्रति रुझान बढ़ाने को जल्द स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से अवगत करवाया जाएगा।

विभाग ने फैसला लिया है कि अब आईटीआई में ऐसे पुराने ट्रेड बंद किए जाएंगे, जिनके प्रति विद्यार्थियों में रुझान नहीं है। बाजार और उद्योगों की जरूरत के हिसाब से ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी स्पेशलाइजइड ट्रेडों को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed