{"_id":"632c8222dbcd690edb3b585c","slug":"16-students-of-haryana-stranded-in-bhagsunag-waterfall-rescued-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: भागसूनाग वाटरफॉल में फंसे हरियाणा के 16 विद्यार्थी, ऐसे निकाले सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: भागसूनाग वाटरफॉल में फंसे हरियाणा के 16 विद्यार्थी, ऐसे निकाले सुरक्षित
Thu, 22 Sep 2022 11:01 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:01 PM IST
सार
भागसूनाग में ट्रैकिंग पर गए ये विद्यार्थी वाटरफॉल में फंस गए थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से 16 के करीब विद्यार्थियों का एक ग्रुप पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज घूमने के लिए आया था।
विज्ञापन
भागसूनाग वाटरफॉल में फंसे हरियाणा के 16 विद्यार्थी सुरक्षित निकाले।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैक्लोडगंज पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैकिंग पर गए हरियाणा के 16 विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया है। भागसूनाग में ट्रैकिंग पर गए ये विद्यार्थी वाटरफॉल में फंस गए थे। जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत से 16 के करीब विद्यार्थियों का एक ग्रुप पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज घूमने के लिए आया था। गुरुवार को ये छात्र भागसूनाग में ट्रैकिंग पर निकले थे, लेकिन जब वापस आ रहे थे तो तेज बारिश शुरू हो गई। इसके चलते ये छात्र भागसूनाग वाटरफॉल में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कहीं से मैक्लोडगंज पुलिस का नंबर ढूंढकर फंसे होने की सूचना दी। इस पर मैक्लोडंज पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में एसडीआरएफ को भी सूचित किया। पुलिस टीम ने एसडीआरएफ की मदद से सभी छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया। विद्यार्थियों के रेस्क्यू के समय आईपीएस ऑफिसर मयंक चौधरी, एसडीआरएफ के इंचार्ज सुनील राणा, पुलिस थाना मैक्लोडगंज, यातायात पुलिस व स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं पुष्टि करते हुए आईपीएस मयंक चौधरी ने बताया कि हरियाणा से आए इन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन