फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   150 shramik mitra will be recruited in the workers welfare board, labour chowk will be built

Himachal News: कामगार कल्याण बोर्ड में भर्ती होंगे 150 श्रमिक मित्र, लेबर चौक बनेंगे

Sun, 07 Sep 2025 10:45 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sun, 07 Sep 2025 10:45 AM IST
सार

 प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
150 shramik mitra will be recruited in the workers welfare board, labour chowk will be built
कामगार कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता करते नरदेव सिंह कंवर। - फोटो : विभाग

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में मोटिवेटर के अनुरूप 150 श्रमिक मित्र आउटसोर्स आधार पर नियुक्त किए जाएंगे। बोर्ड के आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन भी बढ़ेगा। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने  शिमला में बोर्ड की 51वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। कामगारों को सुविधा देने के लिए कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर और सोलन में मॉडल कल्याण योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार लेबर चौक बनाने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गैर सरकारी सदस्य रविंद्र सिंह रवि, भूपेंद्र सिंह, जेसी चौहान, प्रदीप कुमार, विशेष सचिव वित्त विजय वर्धन, सचिव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार और अतिरिक्त सचिव विधि आरएस तोमर उपस्थित रहे।

विज्ञापन

इस बैठक में मजदूरों और उनके आश्रितों की कौशल क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें कौशल विकास प्रशिक्षण देने का भी निर्णय लिया गया। बोर्ड द्वारा पंजीकृत मजदूरों के डाटा को ई-श्रम पोर्टल से जोड़ने के लिए बोर्ड को दावों का डाटा डिजिटलाइज करने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्णय हुआ कि हमीरपुर जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर पायलट आधार पर बोर्ड की योजनाओं के प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगाए जाएंगे। आपदा प्रभावित पंजीकृत मजदूरों को राज्य सरकार की योजनाओं व दिशा-निर्देशों के अनुरूप वित्तीय मदद की जाएगी। इसमें सरकार की योजनाओं में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि के साथ प्रदान की जाएगी। बोर्ड ने दावे दाखिल करने की समयसीमा को एक वर्ष करने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर में बोर्ड मुख्यालय के लिए भूमि चिह्नित करने के भी निर्देश
कंवर ने अधिकारियों को हमीरपुर में बोर्ड के मुख्यालय के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। भोरंज में बोर्ड का नया उप कार्यालय खोलने की स्वीकृति भी दी गई। उन्होंने शिमला में मजदूर कल्याण कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध करवाने का मामला हिमुडा से उठाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed