फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   150 roads including four nh blocked due to snow and rainfall in Himachal, avalanche

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से चार नेशनल हाईवे समेत 150 सड़कें ठप, किन्नौर में गिरा हिमखंड

Sun, 15 Mar 2020 01:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 15 Mar 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
150 roads including four nh blocked due to snow and rainfall in Himachal, avalanche
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मार्च माह में भी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी शिमला, जाखू, कुफरी, डलहौजी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। किन्नौर के रल्ली में फिर हिमखंड गिरा है। प्रदेश में चार नेशनल हाईवे समेत 150 से ज्यादा सड़कों पर शनिवार को यातायात ठप रहा। भारी बर्फबारी से लाहौल और पांगी का देश-दुनिया से संपर्क कट गया। मार्च में कड़ाके की ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कुल्लू में 100 से ज्यादा ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। राजधानी शिमला से अपर शिमला का संपर्क कट गया।

विज्ञापन




खेती-बागवानी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। रोहतांग में दो फीट तक ताजा बर्फबारी होने के साथ मार्च में सात फीट तक बर्फबारी दर्ज हो गई है। शनिवार को शिमला-रामपुर, आनी-कुल्लू, चंबा-भरमौर और मनाली-लेह नेशनल हाईवे ठप रहे। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर में गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई। कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों, मैक्लोडगंज, पालमपुर और मुल्थान में हिमपात हुआ है। बैजनाथ में ओलावृष्टि से नकदी फसलों की रोपी पनीरी को नुकसान हुआ है। देहरा उपमंडल की ग्राम पंचायत हार में एक पशुशाला जमींदोज हो गई। राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ  हल्की बर्फबारी भी हुई। 

विज्ञापन

आज से तीन दिन कई क्षेत्रों में मौसम साफ

150 roads including four nh blocked due to snow and rainfall in Himachal, avalanche

प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार से मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 16 और 17 को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 18 से 20 मार्च तक फिर मौसम खराब रहेगा।

क्षेत्र                बर्फबारी (सेमी में)
रोहतांग            60 
छितकुल         30     
सोलंगनाला     20
कुफरी             20
डलहौजी         20         
शिमला            06 

150 roads including four nh blocked due to snow and rainfall in Himachal, avalanche

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री से. में)
केलांग                - 5.2
कल्पा                - 3.9
कुफरी                - 1.6
डलहौजी            - 0.1
मनाली                0.6
शिमला                0.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed