मोदी राशन किट से मिटेगी प्रभावित लोगों की 15 दिन की भूख, हर बूथ पर तैयार होगी सूची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा अब मोदी राशन किट की मदद से प्रदेश के हर बूथ पर चिह्नित अभावग्रस्त लोगों की पंद्रह दिन की भूख मिटाएगी। इस कवायद को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा के सभी विधायकों, भाजपा जिला अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों से संवाद किया। संवाद के दौरान आग्रह किया कि सभी कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश में चल रहे कर्फ्यू और लॉकडाउन के बाद इस बात को लेकर प्रयासरत रहें कि इसकी वजह से कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अपील पर 7793 बूथों पर दानदाताओं को सूचीबद्ध करने का कार्य अंतिम चरण चल रहा है।
प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच दान दाताओं की सूची तैयार की जा रही है और बूथ के चिह्नित अभावग्रस्त व्यक्तियों को मोदी राशन किट के माध्यम से 15 दिनों का राशन देने का कार्य अगले कुछ दिनों में शुरू किया जाएगा। हर भूखे तक खाना पहुंचाने का दायित्व सरकार के साथ साथ भाजपा संगठन और प्रदेश के हर नागरिक का है। इस अवसर पर दो अलग अलग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये भाजपा के विधायकों और भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के अलावा भाजपा जिला अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों को मोदी राशन किट के माध्यम से अभाव ग्रस्त लोगों को राशन पहुंचाने की कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आह्वान किया।