फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   15,000 devotees took Guru Deeksha in Dera Baba Rudranand, flood of faith in the ashram

Una News: डेरा बाबा रूद्रानंद में 15,000 श्रद्धालुओं ने ली गुरु दीक्षा, आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Fri, 30 Jun 2023 10:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Jun 2023 10:59 PM IST
सार

शुक्रवार को लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में हाजिरी लगाई। सुबह 5:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया।

विज्ञापन
15,000 devotees took Guru Deeksha in Dera Baba Rudranand, flood of faith in the ashram
डेरा बाबा रूद्रानंद में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आश्रम डेरा बाबा रूद्रानंद महाराज में चल रहे पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव पर शुक्रवार को आश्रम के श्री-श्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान 15,000 श्रद्धालुओं को गुरु दीक्षा दी गई। शुक्रवार को लगभग 30,000 श्रद्धालुओं ने डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम में हाजिरी लगाई। सुबह 5:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया। भक्तों की लंबी कतारें आश्रम के बाहर से गुजरते हुए सड़क मार्ग तक पहुंच गईं। गुरु दीक्षा का कार्यक्रम तीन भागों में अलग-अलग हॉल में किया गया। इसके बाद सुग्रीवानंद महाराज ने श्री समाधि के आगे आसन पर विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उनके साथ हेमानंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


हॉल के अंदर बैठाकर करवाया मंत्र जाप
आश्रम में वर्षों से गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही है। सामूहिक रूप में एक हॉल के अंदर बैठाकर महाराज श्री गुरु मंत्र बोलकर श्रद्धालुओं को जाप करवाते हैं। इस दौरान दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं को पर्ची पर मंत्र लिखकर भी दिया जाता है। एक माला जपने के लिए सभी को दी जाती है।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों के हवाले रही व्यवस्था
आश्रम में कभी भी व्यवस्था को ठीक करने के लिए पुलिस नहीं बुलानी पड़ी। इसके लिए पूर्व सैनिकों का एक संगठन बनाया हुआ है। उन्हें अलग-अलग अनुशासन के लिए जिम्मेदारियां दी हुई हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर उन्हें प्राथमिक उपचार भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed