{"_id":"608d8c1f8ebc3ed2002f82d6","slug":"14-thousand-have-returned-home-from-other-states-so-far-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: हिमाचल में दूसरे राज्यों से अब तक 14 हजार ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: हिमाचल में दूसरे राज्यों से अब तक 14 हजार ने की घर वापसी
Sun, 02 May 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 02 May 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे राज्यों में रह रहे हिमाचलियों के हिमाचल प्रदेश लौटने का सिलसिला जारी है। अभी तक दूसरे राज्यों से करीब साढ़े 14 हजार लोग प्रदेश वापसी कर चुके हैं। इतने ही लोग अभी प्रदेश लौटने की तैयारी में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों में लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि बंगाल, असम समेत पांच राज्यों के चुनावों के नतीजों के बाद कभी भी देश में लॉकडाउन लग सकता है। चूंकि, कई राज्यों में पहले ही लॉकडाउन लगाया जा चुका है। हिमाचल में अभी दूसरे राज्यों की तुलना में हालात काफी अच्छे हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोग लगातार आवेदन कर रहे हैं, ताकि आने से पहले उन्हें परेशानी न हो। बता दें, प्रदेश में आने के लिए 35 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। इनमें सबसे ज्यादा सोलन में नौ हजार और कांगड़ा में आठ हजार लोगों ने आवेदन किया है, जबकि प्रदेश में आने वालों के हिसाब से कांगड़ा पहले नंबर पर है जहां अभी तक साढ़े तीन हजार लोग आ चुके हैं। इसके अलावा सोलन और ऊना में भी ढाई ढाई हजार लोग घर वापसी कर चुके हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि प्रदेश आने के लिए आवेदन करने वालों के बराबर ही और आवेदन आ सकते हैं।
विज्ञापन