Himachal: 2025 में 14 एचएएस, 24 सचिवालय सेवाओं के अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त
प्रदेश में साल 2025 के दौरान 14 एचएएस, 24 सचिवालय सेवाओं के अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में साल 2025 के दौरान 14 एचएएस, 24 सचिवालय सेवाओं के अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों में साल 2006 बैच के सतीश कुमार शर्मा, आशीष कुमार कोहली, 2009 बैच से सुषमा वत्न, 2011 बैच से हरिसिंह राणा, टशी संदूप, संजय कुमार धीमान, डॉ. हरीश गंजू, 2012 बैच से संजीव सूद, विवेक महाजन और सुरेंद्र माल्टू, 2015 बैच से प्रवीण कुमार टॉक, 2018 बैच से यादवेंद्र पॉल, 2020 बैच से बिमला देवी और 2021 बैच से मनोज कुमार साल 2025 के विभिन्न माह में सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त होंगे।
राज्य सचिवालय सेवाओं से जगदंबा देवी, प्रदीप कुमार, तोता राम, बलवीर सिंह, जगन्नाथ उपाध्याय, अनिल कुमार कटोच, तूलिका शर्मा, अमर सिंह, सीमा सागर, देवेश कुमार गुप्ता, दुर्गेश नंदिनी, भुवनेश्वर शर्मा, रीता वालिया, प्रताप सिंह, सुशील कुमार, वनिता सूद, दिलजीत कुमार मेहता और नरेंद्र कुमार भारद्वाज भी अगले साल सेवानिवृत्त होंगे। इनके अलावा बसंत कुमार भट्ट, अनूप कुमार, सुरेश कुमार, अश्वनी कुमार और विधि विभाग से राजेंद्र सिंह तोमर और बबीता नेगी की सेवानिवृत्ति भी अगले वर्ष होगी।
आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता को पद ग्रहण नहीं करने पर भेजा रिमांइडर
हिमाचल प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी नंदिता गुप्ता को पद ग्रहण नहीं करने पर रिमांइडर भेजा गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने अगस्त में नंदिता गुप्ता को हिमाचल का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया था। नंदिता गुप्ता ने अभी तक पद ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में कार्मिक विभाग ने नंदिता गुप्ता को दूसरी बार रिमांइडर भेजा है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने नंदिता गुप्ता की नियुक्ति करते हुए उन्हें एक सप्ताह में पद ग्रहण करने को कहा था। पद ग्रहण करने के बाद इसकी रिपोर्ट आयोग ने राज्य सरकार से मांगी थी, लेकिन नंदिता गुप्ता ने अभी तक पद ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में कार्मिक विभाग ने रिमांइडर भेजकर पद ग्रहण नहीं करने को लेकर नंदिता गुप्ता से कारण पूछा है। नंदिता गुप्ता अभी दिल्ली में सेवाएं दे रही हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग की जगह नंदिता गुप्ता की नियुक्ति की है। मनीष गर्ग प्रदेश से रिलीव होकर अब दिल्ली स्थित केंद्रीय चुनाव आयोग में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।