फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   14 Girls flee from drug de addiction center in Parwanoo Solan Himachal Pradesh

Himachal News: नशा मुक्ति केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ भागीं 14 युवतियां, पुलिस ने साथ लगते जंगल से पकड़ा

Sun, 10 Dec 2023 07:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Dec 2023 07:00 PM IST
सार

परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग गईं।

विज्ञापन
14 Girls flee from drug de addiction center in Parwanoo Solan Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

परवाणू क्षेत्र का एक और नशा निवारण केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है। केंद्र में उपचाराधीन 14 युवतियां शनिवार देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के परवाणू में चलाए जा रहे नशा निवारण केंद्र में 17 युवतियां उपचाराधीन हैं। शनिवार देर रात अधिकतर युवतियां केंद्र की खिड़कियों के शीशे तोड़ कर भाग गईं। केंद्र में केवल तीन युवतियां ही थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि केंद्र में उपचाराधीन अधिकतर युवतियां पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा की हैं। बता दें कि कुछ समय पहले परवाणू के एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर उपचाराधीन युवकों को नशा करवाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र में उपचाराधीन एक युवक ने केंद्र के भीतर कर्मचारियों के नशा करने का वीडियो बनाकर अपने परिजनों को भेजा था, उसके बाद केंद्र के बाहर हंगामा हो गया था। सरकार ने इस केंद्र को बाद में बंद कर दिया था। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुईं।

यह मामला अभी पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि शनिवार को एक अन्य नशा निवारण केंद्र पर ऐसे ही आरोप लगे है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि केंद्र से युवतियां भागी थी, इन्हें पकड़ लिया गया है।


इसके बाद केंद्र के दस्तावेजों की जांच भी की गई। यह सही पाए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों और युवतियों ने भी अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed