{"_id":"63dbd0f0457c6106fe5eb64e","slug":"133-health-tests-will-be-free-in-civil-chc-and-phc-notification-issued-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: सिविल, सीएचसी और पीएचसी में निशुल्क होंगे 133 टेस्ट, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: सिविल, सीएचसी और पीएचसी में निशुल्क होंगे 133 टेस्ट, अधिसूचना जारी
Thu, 02 Feb 2023 08:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:36 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होने वाले टेस्टों की संख्या बढ़ा दी है। इसकी अधिसूचना जारी होने से अस्पतालों में यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
अस्पतालों में टेस्ट निशुल्क( प्रतीकात्मक)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क होने वाले टेस्टों की संख्या बढ़ा दी है। इसकी अधिसूचना जारी होने से अस्पतालों में यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। एनएचएम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सिविल अस्पताल में 110, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में 96 और प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 63 टेस्ट निशुल्क टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
अब इनकी संख्या दोगुना से भी ज्यादा हो गई है। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में दिल की बीमारी के सभी टेस्ट निशुल्क होंगे। इनमें मरीजों को कोलेस्ट्रोल, पेशाब से संबंधित सभी टेस्ट, एचआईवी, बिलरूबीन, एसजीपीटी, एसजीओटी, एस. वीएलडीएल, एस. एचडीएल, एस. एलडीएल, यूरिक एसिड, आयरन, कैलशियम, सभी तरह से खून की जांच, डेंगू के टेस्ट समेत अन्य जरूरी टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे। स्वास्थ्य सचिव एम सूधा ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन