फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   13 IAS 9 HPAS officers transfers by himachal pradesh government

Transfer in Himachal: सुक्खू सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस, नौ एचपीएएस अफसर बदले

Sun, 15 Jan 2023 10:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 15 Jan 2023 10:04 PM IST
सार

आईएएस प्रियतु मंडल को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग का सचिव नियुक्त किया है। इनके पास मंडलायुक्त शिमला और वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा।

विज्ञापन
13 IAS 9 HPAS officers transfers by himachal pradesh government
तबादले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने रविवार को पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। रविवार को छुट्टी के दिन राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री से बैठक करने के बाद कार्मिक विभाग ने 13 आईएएस और नौ एचपीएएस अधिकारियों को बदलने की अधिसूचना जारी की। चार एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

विज्ञापन


आईएएस प्रियतु मंडल को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग का सचिव नियुक्त किया है। इनके पास मंडलायुक्त शिमला और वित्त निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा। एचएएस अधिकारी राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव घनश्याम चंद प्रारंभिक शिक्षा निदेशक नियुक्त किए। एसडीएम पांवटा विवेक महाजन को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा को राज्य खाद्य आयोग के सचिव, आईएएस अनुराग चंद्र नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त और अमित कुमार को पावर कॉरपोरेशन में निदेशक वित्त और कार्मिक बनाया गया है।
विज्ञापन


आईएएस प्रदीप ठाकुर को एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग का निदेशक और जतिन लाल को कौशल विकास निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। जतिन लाल के पास हथकरघा और हस्तकला निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार भी रहेगा। गंधर्व राठौर को बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, सौरभ जस्सल को एडीसी कांगड़ा, डॉ. निधि पटेल को एडीसी बिलासपुर, महेंद्र लाल गुज्जर को एडीसी मंडी, दिव्यांशु सिंघल को एसडीएम नालागढ़, ओमकांत ठाकुर को एसडीएम करसोग, अभिषेक गर्ग को एसडीएम बिलासपुर और गुरसिमर सिंह को एसडीएम नूरपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीएएस अधिकारियों में डॉ. विशाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान, अनिल भारद्वाज को सहायक उपायुक्त प्रोटोकॉल परवाणू, रामेश्वर दास को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की, कृष्ण कुमार शर्मा-दो को एसडीएम जोगिंद्रनगर, अपराजिता चंदेल को एसडीएम नादौन और गुनजीत चिम्मा को एसडीएम पावंटा नियुक्त किया है। प्रदेश में अब जल्द ही अब जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के तबादले होंगे। 


इन चार अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार
अतिरिक्त आयुक्त परिवहन हिमिस नेगी को राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव, महाप्रबंधक शिमला स्मार्ट सिटी अजित कुमार भारद्वाज कोे समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक, एसी टू डीसी ऊना वरेंद्र शर्मा को एसडीएम ऊना और जिला पर्यटन अधिकारी मंडी मनोज कुमार को संयुक्त निदेशक नगर निगम मंडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed