{"_id":"625464b62aefda039373a28e","slug":"12th-pass-youth-of-kangra-himachal-won-one-crore-online-cricket-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 12वीं पास युवक का ऑनलाइन क्रिकेट लीग में लगा जैकपॉट, जीते एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 12वीं पास युवक का ऑनलाइन क्रिकेट लीग में लगा जैकपॉट, जीते एक करोड़
Mon, 11 Apr 2022 10:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:58 PM IST
सार
कांगड़ा जिले के विकास खंड़ लंबागांव की तलवाड पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने फैंटेसी क्रिकेट स्पोर्ट्स में पहला रैंक हासिल कर एक करोड़ रुपये जीते हैं। विकास ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन किक्रेट एप पर 10 अप्रैल को अपनी टीम बनाई थी।
विज्ञापन
विकास ने जीते एक करोड़।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के युवक विकास ने ऑनलाइन क्रिकेट लीग में किस्मत आजमाई थी। मुकद्दर ने उनका साथ दिया और उनके हाथ जैकपॉट लग गया। कांगड़ा जिले के विकास खंड़ लंबागांव की तलवाड पंचायत के लाहड़ गांव के 23 वर्षीय विकास पुत्र जुल्फी राम ने फैंटेसी क्रिकेट स्पोर्ट्स में पहला रैंक हासिल कर एक करोड़ रुपये जीते हैं। विकास ने बताया कि उसने एक ऑनलाइन किक्रेट एप पर 10 अप्रैल को अपनी टीम बनाई थी, जिसमें उसे पहला रैंक हासिल हुआ है। इसकी एवज में उसने एक करोड़ रुपये जीता है। विकास ने बताया कि 19वें ओवर तक वह तीसरे स्थान पर था, लेकिन अंतिम ओवर में वह पहले स्थान पर आ गया और विजेता बन गया।
विज्ञापन
विकास ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है व माता के जागरण करता है । अपने विजेता बनने का श्रेय माता रानी की कृपा बताया है। विकास के ड्रीम इलेवन में विजेता बनने की खबर से गांव में खुशी की लहर है। विका को बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। विकास ने अपनी टीम राजस्थान रॉयल और लखनऊ के बीच आईपीएल मैच के दौरान खेले जा रहे मैच में चुनी थी। इस दौरान उसने यजुवेंद्र चहल को अपनी टीम का कैप्टन बनाया था। मैच में चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जहां अपनी टीम के लिए चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
नोट: इस खबर के माध्यम से अमर उजाला किसी भी फैंटेसी लीग को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन