{"_id":"5da2d62d8ebc3e93d47d79ae","slug":"12th-class-girl-student-commit-suicide-at-home-in-jwalamukhi-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत से सदमे में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मौत से सदमे में परिजन
Sun, 13 Oct 2019 01:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक नाबालिग छात्रा ने अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते डीएसपी तिलकराज ने बताया कि ज्वालामुखी के साथ लगते गांव कथोग (डोल) में एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपने घर पर ही अपने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा जमा दो में पढ़ती थी। हादसे के दौरान छात्रा घर पर अकेली थी और उसकी मां खेतों में घास लेने गई थी। काफी देर बाद जब मां घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी को आवाज लगाई। जब बेटी ने आवाज नहीं सुनी तो मां कमरे में गई तो वहां उसने बेटी को पंखे से झूलते हुए पाया। कमरे में एक कुर्सी भी पड़ी हुई थी। कयास लगाया जा रहा है कि छात्रा ने कुर्सी की मदद से ही पंखे पर दुपट्टा डालकर फंदा लगाया है।
विज्ञापन
छात्रा की मां यह देखकर स्तब्ध रह गई और उसने शोर मचाया। कुछ गांववासी इकट्ठा हुए व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और माता के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर कोई शंका जाहिर नहीं की है, लेकिन इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन