{"_id":"5c9ba5b0bdec2214380c36df","slug":"121553704368-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में हर्षाली प्रदेश भर में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में हर्षाली प्रदेश भर में अव्वल
Wed, 27 Mar 2019 10:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 27 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
डीएवी चंबा की पहली कक्षा की छात्रा हर्षाली शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में पहली कक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। हर्षाली की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है।
हर्षाली ने इस परीक्षा में 8750 अंक हासिल कर यह गौरव हासिल किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर 899 वां स्थान हासिल किया। अपने स्कूल की इस होनहार छात्रा की सफलता पर बुधवार को डीएवी स्कूल के मुख्याध्यापक रंजन ने उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक ने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन बीते वर्ष 7 दिसंबर को आयोजित किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में स्कूल के कई बच्चों ने भाग लिया था। प्रथम कक्षा की छात्रा हर्षाली ने इस परीक्षा में भाग लेते हुए पूरे प्रदेश भर में प्रथम कक्षा में पहला स्थान हासिल कर स्कूल के जिले का नाम राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर रोशन किया है। इस मौके पर स्कूल ने वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।