{"_id":"624866824bc83534a03f1277","slug":"12-thousand-employees-will-reach-from-all-districts-in-the-mukhyamantri-samman-samaroh-non-gazetted-employees-federation-claimed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दावा: मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सभी जिलों से पहुंचेंगे 12 हजार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दावा: मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सभी जिलों से पहुंचेंगे 12 हजार कर्मचारी
Sat, 02 Apr 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 02 Apr 2022 08:38 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि शनिवार को भी कर्मचारियों से जुड़े मसलों को सरकार से उठाया गया है ताकि पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिल सके।
विज्ञापन
हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का दावा है कि मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सभी जिलों से 12 हजार कर्मचारी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान कर्मचारियों के लिए संशोधित पे बैंड की घोषणा कर सकते हैं। सरकारी कर्मचारियों की कई अन्य मांगें भी सरकार से उठाई जाएंगी। इसके साथ ही कई अन्य मसले भी उठाए जा सकते हैं। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा कि शनिवार को भी कर्मचारियों से जुड़े मसलों को सरकार से उठाया गया है ताकि पीटरहॉफ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कर्मचारियों को वित्तीय राहत मिल सके।
विज्ञापन
दूसरी ओर हिमाचल अराजपत्रित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अमर चंद ठाकुर और प्रदेश महासचिव बलदेव राज ठाकुर ने समस्त जिलों के अध्यक्षों से आह्वान किया है कि चौड़ा मैदान में रविवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री के सम्मान समारोह में मौजूद रहें। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की कई मांगों को मानकर अमलीजामा पहनाया है। इन नेताओं ने कहा कि ग्रेच्युटी 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करना, संशोधित वेतनमान, गर्भवती महिलाओं को छह माह की छुट्टियों का प्रावधान, करुणामूलक आधार पर नौकरियां, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पदोन्नति कोटा 30 फीसदी बढ़ाना व राइडर को हटाने की मांग मुख्यमंत्री ने पूरी की है।
विज्ञापन