फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   11 year old boy died due to rabid mad dog bite in chamba himachal

चंबा: पागल कुत्ते के काटने से 11 वर्षीय बालक की मौत

Mon, 26 Apr 2021 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, सिहुंता(चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Apr 2021 06:19 PM IST
सार

जानकारी अनुसार कामला गांव के 11 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र सुन्नूराम को कुछ दिन पूर्व घर के पास ही लावारिस कुत्ते ने काट लिया था।

विज्ञापन
11 year old boy died due to  rabid mad dog bite in chamba himachal
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पागल कुत्ते के काटने से एक 11 वर्षीय बालक की मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक  का सोमवार को कामला पंचायत में पैतृक श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जानकारी अनुसार कामला गांव के 11 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र सुन्नूराम को कुछ दिन पूर्व घर के पास ही लावारिस कुत्ते ने काट लिया था। अभिभावक मामले को हल्के में लेते हुए किशोर का घरेलू तरीके से उपचार करते रहे। रविवार को युवक की हालत नाजुक हो जाने पर परिजन उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए।

विज्ञापन


सोमवार को टांडा मेडिकल कॉलेज से युवक को वापस घर भेज दिया गया। परिजन उसे लेकर वापस घर लौट आए। जहां पर सुबह के समय युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना सिहुंता पुलिस चौकी में दे गई। पंचायत प्रधान कामला अनुराधा धीमान ने बताया कि गांव के 11 वर्षीय युवक को आवारा कुत्ते ने काटा था। जिससे उसकी हालत गंभीर हो जाने पर परिजन उसे टांडा ले गए। वहां से वापस घर पहुंचने पर युवक ने सोमवार को दम तोड़ दिया। कहा कि मृतक युवक का परिवार बहुत गरीब है। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवार को हर संभव वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed