Eco Tourism: हिमाचल में 11 ईको टूरिज्म स्थल चिन्हित, बढ़ेंगे रोजगार-स्वरोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वन क्षेत्रों में 11 ईको पर्यटन स्थल चिन्हित किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में ईको टूरिज्म को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण वन क्षेत्रों में 11 ईको पर्यटन स्थल चिह्नित किए हैं। हिमाचल प्रदेश ईको टूरिज्म सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें पालमपुर वन मंडल में सौरभ वन बिहार, न्यूगल पार्क, बीड़-बिलिंग, पार्वती वन मंडल में कसोल, खीर गंगा व सुमारूपा, सिराज में सोझा, कोटगढ़ में नारकंडा और शिमला वन मंडल के तहत शोघी कैंपिंग स्थल व पोटर हिल कैंपिंग स्थल शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईकोे पर्यटन स्थल एक हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा। आउटसोर्सिंग के माध्यम से विकसित व संचालित किए जाने वाले इन स्थलों के लिए आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल को अलौकिक सौंदर्य से नवाजा है और हिमाचल की मनभावन वादियां देश-विदेश से सैलानियों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि ईको पर्यटन को प्रोत्साहित करने से राज्य में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और राजस्व में भी इजाफा होगा। रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
बैठक में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार व संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, सचिव वन अमनदीप गर्ग, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन राजीव कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।