फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1053 scholarship applications will be cancelled if Aadhaar number is not linked to bank account within 10 days

हिमाचल: दस दिन में बैंक खाते से आधार नंबर नहीं जुड़ा तो 1053 छात्रवृत्ति आवेदन होंगे रद्द

Tue, 07 Oct 2025 02:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Oct 2025 02:20 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों को इस बाबत अंतिम चेतावनी जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लंबित छात्रवृत्ति मामलों के तत्काल निपटान के प्रिंसिपलों को सोमवार को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
1053 scholarship applications will be cancelled if Aadhaar number is not linked to bank account within 10 days
छात्रवृत्ति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दस दिन में बैंक खातों से आधार नंबर नहीं जुड़ने पर प्रदेश के 1053 विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन रद्द हो जाएंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पीएम यशस्वी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों को इस बाबत अंतिम चेतावनी जारी की है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लंबित छात्रवृत्ति मामलों के तत्काल निपटान के प्रिंसिपलों को सोमवार को निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यक जानकारी अपडेट नहीं होने के चलते पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश कुमार की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में केंद्र और राज्य प्रायोजित पीएम यशस्वी प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति राशि जारी करने में अड़चनें सामने आई हैं।

विज्ञापन

छात्रों के बचत बैंक खातों का आधार नंबर से सीड न होना इसका मुख्य कारण है। इसको लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी जिलों, शिक्षण संस्थानों और छात्रों को दस दिन के भीतर यह प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने हिमाचल सहित सभी राज्यों को निर्देशित किया है कि शैक्षिक सत्र 2023-24 के लंबित छात्रवृत्ति मामलों का तत्काल निपटान किया जाए। जो छात्र अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं करवाएंगे, उनके मामले बजट बाध्यता के कारण लैप्स माने जाएंगे और छात्रवृत्ति राशि जारी नहीं की जा सकेगी।

उधर, शिक्षा निदेशालय ने शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे विद्यार्थियों को बैंक खाता आधार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराएं। सुनिश्चित करें कि संस्थान के स्तर पर कोई भी पात्र विद्यार्थी इस कारण से छात्रवृत्ति से वंचित न रह जाए। निदेशालय ने सलाह दी है कि जिन विद्यार्थियों के पास बैंक खाता नहीं है या जिनका खाता आधार से सीड नहीं हो पा रहा, उन्हें इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खाता खोलने के लिए मार्गदर्शन किया जाए।

विज्ञापन

इस बैंक की ग्रामीण, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में व्यापक पहुंच होने के कारण, यह छात्रों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बताया गया है। निदेशालय ने जिलावार उन विद्यार्थियों की सूची भी जारी की है जिनके आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर वर्ष 2023-24 योजना के तहत वेरिफाई किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। इन विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान के माध्यम से दोबारा सूचित किया गया है कि वे 10 दिनों के भीतर यह कार्य पूर्ण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed